फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Weather will change again in Chandigarh from May 18, night temperature decreases

चंडीगढ़ में 18 मई से फिर बदलेगा मौसम, रात के तापमान में आई कमी

Sat, 15 May 2021 02:19 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sat, 15 May 2021 02:19 AM IST
विज्ञापन
Weather will change again in Chandigarh from May 18, night temperature decreases
चंडीगढ़। मौसम में आए बदलाव से दिन व रात के तापमान सामान्य से काफी नीचे चले गए हैं। वीरवार रात का तापमान 18.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से पांच डिग्री नीचे रहा। पिछले दो साल में मई की महीने का यह सबसे न्यूनतम तापमान रहा है। साल 2020 में 19.6 और साल 2019 में 19.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया था। दिन का तापमान सामान्य से तीन डिग्री नीचे रिकॉर्ड किया गया। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 35.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पूरे दिन आसमान साफ रहा। इससे वायु गुणवत्ता सूचकांक 58 रिकॉर्ड हुआ। पिछले कई दिनों से शहरवासियों को गर्मी से राहत है। मई में अब तक चार बार पश्चिमी विक्षोभ आ चुके हैं। ये सभी पश्चिमी विक्षोभ काफी मजबूत रहे हैं।
विज्ञापन

इसकी वजह से पहाड़ी इलाकों के साथ मैदानी इलाकों में भी बारिश दर्ज की गई है। कई ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी भी रिकॉर्ड हुई है। आमतौर पर अप्रैल के बाद पश्चिमी विक्षोभ पर विराम लग जाता है, लेकिन पिछले दो साल से देखा जा रहा है कि मई के महीने में भी सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ आ रहे हैं। मौसम विभाग ने यह भी संभावना जताई है कि अगले हफ्ते भी एक पश्चिमी विक्षोभ आएगा। इससे 18 से 20 मई तक बादल छाएंगे और बारिश की संभावना बनी रहेगी। इससे एक बार फिर तापमान में कमी आ सकती है। इस बीच दिन के तापमान बढ़ेंगे। 40 डिग्री के करीब पहुंच सकते हैं। मौसम विभाग ने अपने पूर्वानुमान में बताया है कि अगले तीन दिन हल्के बादल छा सकते हैं। अधिकतम तापमान 37 डिग्र्री और न्यूनतम तापमान 20 से 22 डिग्री के बीच रिकॉर्ड किए जाने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed