फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Weather Update Rain alert in some areas of Punjab-Haryana

Weather Update: पंजाब-हरियाणा में कुछ इलाकों में 27 को बरसात का अलर्ट, पश्चिमी विक्षोभ हो रहा सक्रिय

Thu, 26 Dec 2024 12:37 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Thu, 26 Dec 2024 12:37 PM IST
सार

नए पश्चिमी विक्षोभ के असर से पंजाब में वीरवार से तीन दिनों के लिए कुछ जगहों पर बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। शुक्रवार को मौसम ज्यादा खराब रहेगा। इस दिन कई जगहों पर आकाश में बिजली चमकने के साथ 30-40 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चलेंगी।

विज्ञापन
Weather Update Rain alert in some areas of Punjab-Haryana
चंडीगढ़ में धुंध - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पंजाब और हरियाणा में 27 दिसंबर को बरसात का अलर्ट है। आईएमडी निदेशक सुरेंदर पाल ने कहा कि वीरवार रात एक पश्चिमी विक्षोभ आ रहा है जो 27 दिसंबर से सक्रिय हो जाएगा। हरियाणा और पंजाब के कुछ इलाकों में हल्की बारिश हो सकती है। पश्चिमी विक्षोभ के आने से सुबह और शाम के वक्त कोहरा बढ़ेगा। हालांकि इस बार कोहरे का पूर्वानुमान थोड़ा कम है।
विज्ञापन

पंजाब में ओलावृष्टि के साथ हो सकती है बारिश

नए पश्चिमी विक्षोभ के असर से पंजाब में वीरवार से तीन दिनों के लिए कुछ जगहों पर बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। शुक्रवार को मौसम ज्यादा खराब रहेगा। इस दिन कई जगहों पर आकाश में बिजली चमकने के साथ 30-40 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चलेंगी। ओलावृष्टि होगी और बारिश भी पड़ेगी। इस दौरान शीतलहर चलेगी और घनी धुंध का भी प्रकोप रहेगा। मौसम विभाग के मुताबिक इस सबके चलते तापमान में 3 से 4 डिग्री की गिरावट दर्ज की जा सकती है। उधर, बुधवार को फरीदकोट व बठिंडा में घनी धुंध का प्रकोप रहा। हालांकि, दिन में धूप खिलने से तापमान में 1.8 डिग्री की वृद्धि दर्ज की गई। फिलहाल यह सामान्य के पास बना है। सबसे अधिक 24.1 डिग्री का पारा अबोहर का दर्ज किया गया, लेकिन बठिंडा व पटियाला में दिन का पारा सामान्य से नीचे दर्ज किया गया। पंजाब के न्यूनतम तापमान में 0.9 डिग्री की कमी दर्ज की गई। सबसे कम 4.2 डिग्री का पारा फरीदकोट का दर्ज किया गया।
विज्ञापन


अमृतसर का अधिकतम तापमान 20.0 डिग्री, लुधियाना का 21.5 डिग्री, पटियाला का 18.9 डिग्री (सामान्य से 0.3 डिग्री नीचे), पठानकोट का 22.0, बठिंडा का 20.4 (सामान्य से 0.6 डिग्री नीचे), फरीदकोट का 22.6, फिरोजपुर का 21.2 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं अमृतसर का न्यूनतम तापमान 5.4 डिग्री, लुधियाना का 7.4 डिग्री, पटियाला का 7.8 डिग्री, पठानकोट का 5.7, बठिंडा का 6.2 डिग्री दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

चंडीगढ़ में कल-परसों छा सकते हैं बादल, बूंदाबांदी के आसार

चंडीगढ़ में एक बार फिर पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने जा रहा है। मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 से 48 घंटों में चंडीगढ़ और आसपास के क्षेत्रों में बादल छा सकते हैं और हल्की बूंदाबांदी होने की संभावना है। इसके चलते अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज की जा सकती है।

वर्तमान में चंडीगढ़ का अधिकतम तापमान सामान्य से अधिक दर्ज किया जा रहा है। बुधवार को अधिकतम तापमान 23.9 डिग्री सेल्सियस रहा जो सामान्य से 4 डिग्री ज्यादा है। वहीं, न्यूनतम तापमान 7.4 डिग्री दर्ज किया गया जो सामान्य स्तर पर है। पूरे दिन शहर में अच्छी धूप खिली रही, जिसका असर अधिकतम तापमान पर नजर आया। मौसम विभाग का कहना है कि पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से आने वाले दिनों में अधिकतम तापमान में कमी देखी जाएगी। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार बारिश और हल्की बूंदाबांदी के कारण हवा में ठंडक बढ़ेगी और लोग सर्दी का प्रभाव अधिक महसूस करेंगे। खासकर सुबह और रात के समय तापमान में गिरावट हो सकती है। नागरिकों को सलाह दी गई है कि वे गर्म कपड़ों का इस्तेमाल करें और बदलते मौसम में सतर्क रहें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed