{"_id":"5f45dfbb94ea7051984dc636","slug":"weather-update-monsoon-active-rainfall-forecast-in-chandigarh-punjab-haryana","type":"story","status":"publish","title_hn":"Weather Update: अगले तीन दिन चंडीगढ़, पंजाब और हरियाणा में अच्छी बारिश के संकेत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Weather Update: अगले तीन दिन चंडीगढ़, पंजाब और हरियाणा में अच्छी बारिश के संकेत
Wed, 26 Aug 2020 09:38 AM IST
खुशबू गोयल
अमर उजाला, चंडीगढ़
अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: खुशबू गोयल
Updated Wed, 26 Aug 2020 09:38 AM IST
विज्ञापन
चंडीगढ़ में झमाझम बारिश
- फोटो : अमर उजाला
चंडीगढ़ में एक बार फिर से मानसून सक्रिय होने जा रहा है। बंगाल की खाड़ी में निम्न हवाओं का दबाव बनने लगा है। इससे नमी वाली हवाएं उत्तर भारत की ओर आएंगी। साथ ही अरब सागर से भी कुछ हवाएं उत्तर भारत के इलाकों में आने की संभावना है। दोनों ही मौसमी सिस्टम एक्टिव होने से मानसून की टर्फ रेखा उत्तर भारत की ओर शिफ्ट हो जाएगी।
इससे चंडीगढ़ सहित पंजाब व हरियाणा के इलाकों में अच्छी बारिश के संकेत बन रहे हैं। मौसम विभाग की ओर से बताया गया है कि 26 अगस्त से शाम से बारिश की शुरुआत हो सकती है। 27 अगस्त को कुछ इलाकों में भारी बारिश दर्ज की जा सकती है। बारिश की गतिविधियां 30 अगस्त तक जारी रहने वाली हैं।
मौसम विभाग ने यह भी अंदेशा जताया है कि आने वाले तीन दिन में 100 एमएम से ज्यादा बारिश दर्ज की जा सकती है। अगस्त में महीने में अब तक 419 एमएम बारिश दर्ज की जा चुकी है, जो फिलहाल दस साल में सबसे ज्यादा रही है। तेज बारिश के दो स्पैल आ सकते हैं। एक स्पैल में 40 से 70 एमएम तक बारिश दर्ज की जा सकती है।
विज्ञापन
पिछले दिनों लगातार बारिश से तापमान में गिरावट देखी गई है और उमस से राहत भी मिली है। मंगलवार को अधिकतम तापमान 33.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से एक डिग्री अधिक रहा, जबकि न्यूनतम तापमान 27.2 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड हुआ, जो सामान्य से चार डिग्री अधिक था।
मौसम विभाग के मुताबिक अगले तीन दिन अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस व न्यूतनम तापमान 25 डिग्री के बीच रिकार्ड किया जा सकता है।