फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Weather Update Meteorological Department issued yellow alert for four days in Chandigarh

Weather Update: चंडीगढ़-पंचकूला व मोहाली में सीजन की पहली धुंध, 20 मीटर से भी कम रही दृश्यता

Tue, 20 Dec 2022 10:29 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Tue, 20 Dec 2022 10:29 PM IST
सार

मौसम विभाग चंडीगढ़ के निदेशक मनमोहन सिंह ने कहा कि आने वाले चार दिनों तक गहरी धुंध रहेगी। इसके लिए येलो अलर्ट भी जारी किया गया है। पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी की वजह से मैदानी इलाकों में ठंड काफी बढ़ गई है। मौसम विभाग ने लोगों से अपील की है कि सुबह और शाम के समय अगर जरूरी न हो तो घर से बाहर न निकलें।

विज्ञापन
Weather Update Meteorological Department issued yellow alert for four days in Chandigarh
चंडीगढ़ के सेक्टर 26 स्थित पुलिस लाइन कॉलोनी के पास धुंध में गुजरते वाहन। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी ( शुभम कौशल)

विस्तार

ट्राइसिटी (चंडीगढ़-पंचकूला व मोहाली) में सीजन की पहली धुंध मंगलवार को पड़ी। पंचकूला में सुबह साढ़े छह बजे के करीब दृश्यता 20 मीटर से भी कम रही। चंडीगढ़ में दृश्यता 100 मीटर से कम रही। मौसम विभाग ने अगले चार दिन के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। कहा है कि इस दौरान शीत लहर चलेगी और कोहरा भी काफी ज्यादा हो सकता है।

विज्ञापन


चंडीगढ़ में सुबह करीब 10 बजे तक कई इलाकों में धुंध छाई रही। इसके चलते वाहन चालकों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ा। विशेषकर ऑफिस व काम पर जाने वाले लोगों को धुंध ने खासा परेशान किया क्योंकि सामने से आने वाले वाहन दिखाई नहीं दे रहे थे। वाहन चालकों को लाइट जलाकर रेंगते हुए सफर तय करना पड़ा।
विज्ञापन


कालका-शिमला हाईवे और अंबाला-चंडीगढ़ आईवे पर भी वाहन रेंग-रेंग कर चल रहे थे। सुबह के समय विभिन्न रूटों पर चलने वाली बसें निर्धारित समय से देरी से पहुंचीं। चंडीगढ़ में मंगलवार को अधिकतम तापमान 18.7 डिग्री सेल्सियस जबकि न्यूनतम तापमान 7.8 डिग्री सेल्सियस रहा। पंचकूला में तापमान 22 डिग्री और न्यूनतम तापमान 11.8 डिग्री सेल्सियस और मोहाली में न्यूनतम तापमान 7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

Weather Update Meteorological Department issued yellow alert for four days in Chandigarh
सुखना लेक। - फोटो : अमर उजाला (अजय वर्मा)

पंचकूला में सर्दी बढ़ने के साथ बिजली की खपत 20 मेगावाट तक बढ़ गई है। स्कूलों में बच्चों की उपस्थिति भी प्रभावित हुई है। जिले में करीब दोपहर 12 बजे थोड़ी देर के लिए हल्की धूप निकली। मौसम में आए बदलाव का असर सेहत पर भी पड़ रहा है। पंचकूला नागरिक अस्पताल के वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. अश्विनी भटनागर ने बताया कि ओपीडी में मरीजों की संख्या पहले से काफी बढ़ गई है। ज्यादातर मरीज खांसी, जुकाम और ठंड से प्रभावित आ रहे हैं। लोगों को सर्दी से बचने के लिए एहतियात बरतने की सलाह दी जा रही है।

मौसम विभाग चंडीगढ़ के निदेशक मनमोहन सिंह ने कहा कि आने वाले चार दिनों तक गहरी धुंध रहेगी। इसके लिए येलो अलर्ट भी जारी किया गया है। पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी की वजह से मैदानी इलाकों में ठंड काफी बढ़ गई है। मौसम विभाग ने लोगों से अपील की है कि सुबह और शाम के समय अगर जरूरी न हो तो घर से बाहर न निकलें। वहीं, विभाग ने हल्की बारिश की भी संभावना जताई है। आने वाले दिनों में तापमान और भी गिरने की संभावना है।

Weather Update Meteorological Department issued yellow alert for four days in Chandigarh
सुखना लेक। - फोटो : अमर उजाला (अजय वर्मा)

चंडीगढ़ में कहीं धुंध, कहीं साफ रहा मौसम
मंगलवार सुबह शहर के कुछ इलाकों में गहरी धुंध रही जबकि कुछ इलाकों में मौसम साफ होने से धूप रही। शहर के बीच के सेक्टरों में धुंध नहीं थी। पेरीफेरी के इलाकों में ही ज्यादा कोहरा पड़ा। निदेशक मनमोहन सिंह ने कहा कि ऐसा सेक्टरों की परिस्थिति की वजह से होता है। वहां पर चल रहे निर्माण कार्य, जनसंख्या, ग्रीनरी आदि पर धुंध का होना निर्भर करता है। मौसम विभाग के अनुसार बुधवार को दिन के समय मौसम साफ रहेगा लेकिन सुबह और रात में धुंध पड़ सकती है। 

अचानक क्यों हुई धुंध
मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि पहले पश्चिमी विक्षोभ की वजह से 20 से 30 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल रहीं थीं। इन हवाओं के चलने से स्मॉग गायब हो गया था और धुंध भी अदृश्य थी। अब हवाएं बहुत धीमी हैं और तापमान भी कम है। इस वजह से धुंध ज्यादा हो रही है। आने वाले समय में धुंध बढ़ने के आसार हैं। इसके चलते दिसंबर व जनवरी के महीने में जोरदार सर्दी पड़ सकती है।



मोहाली में मंत्री ने वाहनों पर लगाए रिफ्लेक्टर 
सड़क हादसे रोकने के लिए कुराली मुल्लांपुर रोड स्थित बड़ौदी टोल प्लाजा पर मंगलवार को पंजाब सरकार के लोक निर्माण एवं बिजली मंत्री हरभजन सिंह ईटीओ ने आने-जाने वाले वाहनों पर रिफ्लेक्टर लगाए। उन्होंने मीडिया के माध्यम से लोगों से अपील की है कि रात के समय चलने वाले सभी वाहन चालक वाहनों पर रिफ्लेक्टर लगाकर रखें ताकि दूसरे वाहन चालकों को धुंध में उनके वाहन दूर से दिखाई दे सकें। उन्होंने कहा कि ज्यादातर सड़क हादसे रिफ्लेक्टर न होने की वजह से ही होते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed