फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Weather update: Chandigarh's temperature will rise in Nautapa

चंडीगढ़ को खूब तपाएगा नौतपा, 44 डिग्री तक पहुंचेगा पारा, कोर्ट की गर्मी की छुट्टी हाईकोर्ट ने रद्द की

Mon, 25 May 2020 02:29 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Mon, 25 May 2020 02:29 AM IST
विज्ञापन
Weather update: Chandigarh's temperature will rise in Nautapa
तापमान - फोटो : सोशल मीडिया

नौ दिनों तक पसीना छुड़ाने वाला नौतपा योग इस बार चंडीगढ़ को भी खूब तपाएगा। इस बार नौतपा का ज्योतिषीय योग 25 मई से शुरू हो रहा है, जो दो जून तक रहेगा। इन नौ दिनों में सिटी ब्यूटीफुल का अधिकतम तापमान 44 डिग्री तक पहुंच जाएगा। हालांकि इन नौ दिनों में एक दो दिन मौसम का मिजाज बदलेगा, जिससे लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत भी मिल सकेगी। 

विज्ञापन


ज्योतिष गणना के अनुसार, जब सूर्य, चंद्रमा के नक्षत्र रोहिणी में प्रवेश करते हैं तो नौतपा योग शुरू होता है। सूर्य इस ज्योतिष योग के दौरान पूरे नौ दिनों तक रोहिणी में रहेंगे। इस दौरान पृथ्वी से सूर्य की दूरी काफी कम हो जाती है, जिससे तापमान बढ़ जाता है। मौसम विभाग भी इस योग में तापमान बढ़ने और बारिश होने के आसार बता रहा है।
विज्ञापन



यह भी पढ़ें- शुगरफेड के पूर्व चेयरमैन चंद्रप्रकाश कथूरिया भाजपा की प्राथमिक सदस्यता से छह वर्ष के लिए निलंबित
विज्ञापन
विज्ञापन


मौसम विभाग के अनुसार, इन नौ दिनों तक चंडीगढ़ के अधिकतम तापमान में 4 डिग्री का उछाल आएगा, जिससे तापमान 44 डिग्री तक पहुंच जाएगा। हालांकि मौसम विभाग का यह भी मानना है कि तापमान अधिक होने के कारण बारिश और तेज हवाओं के भी आसार बनेंगे। मौसम विभाग के अनुसार 28 और 29 मई को तेज हवाएं चलेंगी और गरज के साथ बारिश की भी संभावना है।

कोर्ट की गर्मी की छुट्टी हाईकोर्ट ने रद्द की

Weather update: Chandigarh's temperature will rise in Nautapa
पंजाब हरियाणा हाईकोर्ट - फोटो : फाइल फोटो

कोरोना के कहर के चलते 23 मार्च से हाईकोर्ट बंद है और सिर्फ बेहद ही अर्जेंट केसों पर सुनवाई हो रही है। ऐसे में हाईकोर्ट में लगातार पेंडेंसी बढ़ती जा रही है। लिहाजा हाईकोर्ट ने अब मौजूदा परिस्थिति को देखते हुए प्रत्येक वर्ष जून में होने वाले गर्मियों के अवकाश को रद्द किए जाने का फैसला किया है और पूरे जून में मौजूदा व्यवस्था से ही सुनवाइयां किए जाने का निर्णय ले लिया है।

शनिवार को हाईकोर्ट के रजिस्टार जनरल संजीव बेरी ने चीफ जस्टिस की ओर से निर्देश जारी किए हैं। इसमें हाईकोर्ट सहित पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ की सभी जिला और सब डिवीजन अदालतों की जून की छुट्टियां रद्द कर दी है। जून में अब हाईकोर्ट सहित जिला और सब डिवीजन अदालतों में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से सुनवाइयां होंगी।

लगातार दो महीनों से लॉकडाउन और कर्फ्यू के चलते हाईकोर्ट सहित जिला और सब डिवीजन अदालतों में नियमित सुनवाइयां नहीं हो पा रही थी। जैसे-जैसे लॉकडाउन में ढील दी जाती रही तो वकीलों की भी यही मांग थी की जून में हाईकोर्ट में जो एक महीने की छुट्टियां होती हैं उन्हें रद्द किया जाए तांकि कुछ न कुछ काम तो होता रहे । 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed