फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Chandraprakash Kathuria suspended from BJP's primary membership for six years

शुगरफेड के पूर्व चेयरमैन चंद्रप्रकाश कथूरिया भाजपा की प्राथमिक सदस्यता से छह वर्ष के लिए निलंबित

Mon, 25 May 2020 09:39 AM IST
ajay kumar यशपाल शर्मा, अमर उजाला, चंडीगढ़
यशपाल शर्मा, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Mon, 25 May 2020 09:39 AM IST
विज्ञापन
Chandraprakash Kathuria suspended from BJP's primary membership for six years
चंद्रप्रकाश कथूरिया

हरियाणा भाजपा ने शुगरफेड के पूर्व चेयरमैन चंद्रप्रकाश कथूरिया को पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से 6 वर्ष के लिए निलंबित कर दिया है। प्रदेशाध्यक्ष सुभाष बराला ने कथूरिया के विवादों में घिरने पर कार्रवाई की है। पार्टी के प्रदेश कार्यालय सचिव गुलशन भाटिया की ओर से जारी पत्र में कार्रवाई का कोई कारण नहीं बताया गया है। कथूरिया प्रदेश कार्यसमिति के विशेष आमंत्रित सदस्य भी थे।

विज्ञापन


कथूरिया 22 मई को चंडीगढ़ के सेक्टर-63 में चंडीगढ़ हाउसिंग बोर्ड की सोसाइटी की दूसरी मंजिल से गिरने पर विवादों में आए थे। वह यहां तीसरी मंजिल स्थित एक जानकर महिला के फ्लैट में आए हुए थे। डोरवेल बजने पर सामने आने की बजाय कथूरिया ने कपड़े की रस्सी के सहारे फ्लैट के पिछली तरफ से नीचे उतरने की कोशिश की थी, लेकिन वे दूसरी मंजिल सेे गिर गए। जिससे उनकी दाईं टांग में चोट आई थी।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- हरियाणा सरकार ने सैलून, ब्यूटी पार्लर और अन्य दुकानों के लिए जारी किए दिशा-निर्देश
विज्ञापन
विज्ञापन


सेक्टर-49 थाना पुलिस ने शिकायत आने पर कथूरिया को पीजीआई में भर्ती करवाया गया था, जहां से वह फोर्टिस अस्पताल मोहाली शिफ्ट हो गए थे। लेकिन, वह फोर्टिस पहुंचे ही नहीं। कथूरिया अभी कहां हैं, फिलहाल कुछ स्पष्ट नहीं है। कथूरिया का नीचे गिरने व उसके बाद के घटनाक्रम का एक वीडियो भी वायरल हुआ था। कथूरिया करनाल भाजपा के नेता हैं। वह 2009 में भाजपा टिकट पर विधानसभा चुनाव भी लड़ चुके हैं। 2014 में भी उन्होंने टिकट के लिए दावेदारी जताई थी। 2019 में वह लोकसभा का टिकट भी मांग चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed