फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Weather update : chandigarh Night temperature will fall 

पहाड़ों से आ रही हवाओं से कांपा चंडीगढ़, अब रात का तापमान गिरेगा, राहत के आसार नहीं 

Thu, 14 Jan 2021 10:46 AM IST
निवेदिता वर्मा अमर उजाला, चंडीगढ़
अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Thu, 14 Jan 2021 10:46 AM IST
विज्ञापन
Weather update : chandigarh Night temperature will fall 
चंडीगढ़ में ठंड का प्रकोप जारी है। - फोटो : फाइल फोटो

सर्दी का प्रकोप जारी रहने वाला है। इससे फिलहाल अगले दो दिन तक राहत नहीं मिलने वाली। पहाड़ों से आने वाली सर्द हवाओं का प्रकोप भी अभी जारी रहेगा। इससे दिन का तापमान आगे भी सामान्य से नीचे रहने वाला है। 

विज्ञापन


बुधवार को अधिकतम तापमान 12.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से नौ डिग्री कम रहा। हालांकि मंगलवार के मुकाबले करीब एक डिग्र्री की बढ़ोतरी हुई है लेकिन इससे सर्दी में कोई खास फर्क नहीं पड़ा। उम्मीद के मुताबिक दोपहर में हल्की धूप आई। इससे भी तापमान में ज्यादा असर नहीं हुआ, जबकि लगातार दूसरे दिन शहर का तापमान शिमला के मुकाबले कम ही रहा।
विज्ञापन

 
यह भी पढ़ें - पंजाब : पवित्र सरोवर में स्नान के साथ मेला माघी शुरू, घने कोहरे के बीच पहुंची संगत
विज्ञापन
विज्ञापन


बुधवार को शिमला का तापमान 16 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड हुआ। मौसम विभाग का कहना है कि ठंड का प्रकोप 14 और 15 को भी जारी रहने वाला है। पहाड़ों से जो हवाएं आ रही हैं, उन्हें रोकने के लिए इस समय कोई बैरियर नहीं है। इससे तापमान में गिरावट आ रही है। जम्मू-कश्मीर से लेकर मध्य भारत तक न तो कोई मौसमी सिस्टम और न ही चक्रवाती हवाओं का सर्कुलेशन बना है।

जब तक ये सिस्टम नहीं आएंगे, तब तक ठंड का प्रकोप जारी रहने वाला है। इसका असर अब रात के तापमान में भी देखने को मिल सकता है। मंगलवार रात इसका असर भी देखा गया है। रात का तापमान 5.7 डिग्र्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो बीते दिनों के मुकाबले काफी कम रहा है। अभी तक रात का तापमान सामान्य से ज्यादा दर्ज किया जा रहा था। विशेषज्ञों ने संभावना जताई है कि आगे भी रात का तापमान गिरेगा।


यह भी पढ़ें - महंगाई की मार : चंडीगढ़ में अब तक के उच्चतम स्तर पर पहुंचे पेट्रोल के दाम  

भीषण ठंड का प्रकोप आगे जारी रहेगा
जब अधिकतम यानी दिन का तापमान सामान्य से छह डिग्र्री से कम रहता है, तो उस स्थिति को भीषण ठंड कहते हैं। यह मौसम विभाग की परिभाषा है। मौसम का जो पूर्वानुमान है, उसके मुताबिक अगले दो दिन भी ठंड का कहर जारी रहने वाला है लेकिन दिन के तापमान में एक से दो डिग्री की बढ़ोतरी हो सकती है। 

गुरुवार को अधिकतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जा सकता है, जबकि रात का तापमान पांच से सात डिग्री के बीच रह सकता है। शुक्रवार को मौसम साफ रहेगा। सुबह और रात को धुंध पड़ सकती है। इस दिन अधिकतम तापमान 14 से 15 डिग्री और न्यूनतम तापमान 9 डिग्री के आसपास रिकार्ड किया जा सकता है। शनिवार को अधिकतम तापमान 16 डिग्री और न्यूनतम तापमान सात डिग्री के बीच रहेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed