कोहरे का कोहरामः जानें, कब तक खुलेगा मौसम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मौसम विभाग के डायरेक्टर डा. सुरेंद्र पाल ने बताया कि फिलहाल दो दिन तक ऐसा ही मौसम रहने वाला है। धूप निकलने के कोई आसार नहीं है। 28 दिसंबर के बाद ही मौसम खुलने के आसार हैं। तब तक सुबह व रात को धुंध छाई रहेगी। इस दौरान रात का तापमान और गिरेगा। हालांकि, दिन के तापमान में थोड़ी बढ़त हो सकती है।
कल शाम से चल रही शीत लहर
कल शाम करीब पांच बजे से शीत लहर चल रही है। करीब छह से आठ किलोमीटर की रफ्तार से चलने वाली शीत लहर ने ठंड को और बढ़ा दिया है। मौसम विभाग का कहना है कि आगे भी इसी तरह शीत लहर चलती रहेगी। हांलाकि, आज सुबह सूरज ने दर्शन दे दिए हैं, लेकिन मौसम में ठिठुरन बरकरार है।
रीजन में चंडीगढ़ रहा सबसे ठंडा
दो दिन धूप निकलने के बाद वीरवार को अचानक मौसम बदल गया। मैदानी इलाकों में पूरे रीजन में चंडीगढ़ सबसे ठंडा रहा। अधिकतम तापमान 11 डिग्री दर्ज किया गया, जो सामान्य से 10 डिग्री कम था।
वहीं, शिमला, अमृतसर और हिसार का पारा भी चंडीगढ़ से अधिक रहा। शिमला का तापमान 13.2 डिग्री, जबकि हिसार का तापमान 13.2 डिग्री दर्ज किया गया। हालांकि दोपहर में कुछ देर के लिए धूप निकली, लेकिन ठंड से राहत नहीं मिली।
रात को शहर का तापमान 6.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से एक डिग्री ज्यादा रहा। इससे एक दिन पहले ही रात का तापमान 3.2 डिग्री दर्ज किया गया था।
कहां कितना रहा तापमान
शहर----------दिन का तापमान
चंडीगढ़---------11 डिग्री
अंबाला---------11.8 डिग्री
हिसार----------13.2 डिग्री
धर्मशाला--------14.8 डिग्री
मनाली-----------8.8 डिग्री
नाहन-----------18.8 डिग्री
शिमला----------13.2 डिग्री
सोलन-----------17.2 डिग्री
अमृतसर----------11.9 डिग्री
लुधियाना----------13.0 डिग्री
श्रीनगर-----------10.9 डिग्री
चंडीगढ़ एयरपोर्ट से सभी फ्लाइट्स कैंसिल
कोहरे ने कोहराम मचाना शुरू कर दिया है। विजीबिलिटी कम होने के कारण जहां चंडीगढ़ से उड़ान भरने वाली सभी फ्लाइट कैंसिल कर दी गईं, वहीं ट्रेनें घंटों लेट चल रही हैं।
चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर वीरवार को यात्री तो पहुंचे, लेकिन उन्हें मायूस ही लौटना पड़ा। बुधवार रात को अचानक कोहरा बढ़ने के कारण कुछ विमानन कंपनियों ने यात्रियों को पूर्व सूचना दे दी थी, जबकि कई कंपनियों ने वीरवार सुबह विजिबिलिटी का जायजा लेने के बाद यात्रियों को जानकारी दी।
तब तक कई यात्री एयरपोर्ट पर पहुंच चुके थे। चंडीगढ़ एयरपोर्ट के एक अधिकारी ने बताया कि सुबह के समय विजिबिलिटी जीरो रही। इसलिए फ्लाइट आपरेशन नहीं हो सका।
दोपहर बाद विजिबिलिटी करीब डेढ़ सौ मीटर थी, जबकि फ्लाइट ऑपरेशन के लिए 1200 मीटर की विजिबिलिटी चाहिए। इसलिए मुंबई और नई दिल्ली की कोई फ्लाइट नहीं आपरेट की जा सकी।
कई-कई घंटे लेट हो रही ट्रेनें
कोहरे के कारण रेल यातायात बुरी तरह प्रभावित हो रहा है। हाल यह है कि ट्रेनें पूरा-पूरा दिन देरी से चल रही हैं। जिस ट्रेन को आज जाना होगा, वो अगले दिन रवाना हो रही है। चंडीगढ़ से लखनऊ जाने वाली सद्भावना एक्सप्रेस के साथ कुछ ऐसा ही हो रहा है।
यह ट्रेन रोजाना रात को 8:50 बजे चंडीगढ़ से चलती है। बुधवार रात की ट्रेन वीरवार को दोपहर 12:30 बजे रवाना हुई। अब वीरवार रात की ट्रेन शुक्रवार सुबह 5:30 बजे गई।
इसका कारण है ऊंचाहार एक्सप्रेस का देरी से चंडीगढ़ पहुंचना। ऊंचाहार एक्सप्रेस ही रात को सद्भावना बनकर रवाना होती है। ऊंचाहार एक्सप्रेस का समय रोजाना सुबह 9:25 बजे चंडीगढ़ पहुंचने का है। बुधवार को सुबह आने वाली ट्रेन वीरवार सुबह 4 बजे पहुंची।