फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Weather, Rainfall Forecast in Chandigarh

चंडीगढ़ में कल से तीन दिन बारिश के आसार, विभाग ने कहा- अगले 36 घंटे में बदलेगा मौसम

Fri, 17 Jul 2020 01:28 PM IST
खुशबू गोयल अमर उजाला, चंडीगढ़
अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: खुशबू गोयल Updated Fri, 17 Jul 2020 01:28 PM IST
विज्ञापन
Weather, Rainfall Forecast in Chandigarh
सांकेतिक तस्वीर
बारिश थमने से एक बार फिर गर्मी और उमस बढ़ने लगी है। लेकिन चंडीगढ़ में कल से तीन दिन फिर बारिश होने के आसार हैं। वीरवार को अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से एक डिग्री अधिक रहा, जबकि न्यूनतम तापमान सामान्य से चार डिग्री अधिक रिकार्ड हुआ है। बुधवार रात का तापमान 28.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन


मौसम विभाग की ओर से बताया गया है कि अगले 36 घंटे के बाद मौसम में फिर से बदलाव आने की संभावना है। इससे 18 से 20 जुलाई के बीच अच्छी बारिश के संकेत हैं। इस दौरान एक या दो बार कुछ इलाकों में भारी बारिश की भी संभावना व्यक्त की गई है। चंडीगढ़ में अब तक 347.7 एमएम बारिश दर्ज की जा चुकी है, जो सामान्य से 23 फीसदी ज्यादा है।
विज्ञापन


बारिश के आंकड़े बताते हैं कि मानसून की बारिश अच्छी हुई है। आगे भी अच्छी बारिश के संकेत बताए जा रहे हैं। 17 जुलाई की रात से मौसम में बदलाव आएगा और उसके बाद रुक-रुक कर 20 जुलाई तक बारिश होने के आसार हैं। हालांकि शुक्रवार को भी हल्की बारिश की संभावना जताई गई है। बारिश से दिन व रात के तापमान में करीब चार से पांच डिग्री की गिरावट आ सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे गर्मी व उमस से छुटकारा मिलने की संभावना है। पिछले तीन दिन से ट्राइसिटी में बारिश नहीं हुई है। इससे हवा में नमी की अधिकतम मात्रा 77 फीसदी व न्यूनतम मात्रा 52 फीसदी रिकार्ड किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed