{"_id":"34a21006e463eb055b979e03c48079f8","slug":"weather-fprecast-in-chandigarh","type":"story","status":"publish","title_hn":"उमस भरी गर्मी से जूझ रहे लोगों के लिए बुरी खबर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उमस भरी गर्मी से जूझ रहे लोगों के लिए बुरी खबर
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Sun, 06 Jul 2014 10:02 PM IST
विज्ञापन
उमस भरी गरमी से परेशान लोगों को फिलहाल एक हफ्ते तक राहत के आसार नहीं दिख रहे हैं। मौसम विभाग के अनुसार पूरे हफ्ते उमस और गर्मी का प्रकोप रहेगा। 12 व 13 जुलाई के बाद बारिश की कुछ संभावना बन रही है। यदि सब कुछ ठीक रहा तो अगले हफ्ते ही अब बारिश होगी।
विज्ञापन
रविवार को हवा में नमी की मात्रा का न्यूनतम स्तर 53 प्रतिशत दर्ज किया गया, जबकि अधिकतम स्तर 75 प्रतिशत रहा। इससे लोगों को उमस भरी गर्मी से परेशानी हुई।
विज्ञापन
रविवार को अधिकतम तापमान 37 डिग्री दर्ज किया गया, जबकि रात का तापमान 29 डिग्री दर्ज किया गया। मौसम विभाग के डायरेक्टर डॉ. सुरेंद्र पाल ने बताया कि इस पूरे हफ्ते दो से तीन दिन उमस का असर रहेगा।
विज्ञापन