{"_id":"658cf9725ab35258230f4db8","slug":"weather-forecast-update-today-chandigarh-city-wrapped-in-fog-50-meters-at-6-am-visibility-was-less-than-2023-12-28","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh Weather: कोहरे की चादर में लिपटा शहर, रेंगते नजर आए वाहन; सुबह 6 बजे 50 मी. से भी कम रही विजिबिलिटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh Weather: कोहरे की चादर में लिपटा शहर, रेंगते नजर आए वाहन; सुबह 6 बजे 50 मी. से भी कम रही विजिबिलिटी
Thu, 28 Dec 2023 09:58 AM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, चंडीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, चंडीगढ़
Published by: शाहरुख खान
Updated Thu, 28 Dec 2023 09:58 AM IST
सार
Chandigarh Weather: चंडीगढ़ कोहरे की चादर में लिपटा रहा। घने कोहरे की वजह से वाहन रेंगते नजर आए। सुबह छह बजे विजिबिलिटी 50 मीटर से भी कम रही। ठंड से बचने के लिए लोग अलाव का सहारा ले रहे हैं।
विज्ञापन
Chandigarh Weather Forecast
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
चंडीगढ़ शहर में बढ़ रही ठंड से जनजीवन प्रभावित होने लगा है। वीरवार को पूरा शहर घने कोहरे की चादर में लिपटा नजर आया। शहर की कई सड़कों पर विजिबिलिटी 50 मीटर से कभी कम रही, जिसकी वजह से वाहन रेंगते हुए नजर आए।
कोहरे का असर सुबह नौ बजे तक शहर के अधिकतर हिस्सों में देखा गया। कोहरा छाया रहने के कारण लोगों को दिक्कत का सामना करना पड़ा। बच्चे भी ठंड में ठिठुरते हुए स्कूल पहुंचे। कोहरे के कारण सड़कों पर आवागमन कम रहा। सड़कों पर वाहन रेंगते दिखे।
बुधवार देर रात से ही शहर में कोहरा छाना शुरू हो गया था, जिससे आम जन जीवन प्रभावित हुआ। सुबह का तापमान नौ डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सर्दी से बचाव के लिए लोग अलाव सेंकते हुए नजर आए। इसके अलावा हीटर का भी सहारा लिया गया।
विज्ञापन
मौसम विभाग ने पूर्वानुमान जारी किया था कि शहर में अगले कुछ दिन तापमान स्थिर रहेगा लेकिन कोहरा बढ़ेगा। शहर में अगले तीन दिन मध्यम से घने कोहरे की स्थिति बनी रहेगी। इसके बाद पश्चिमी विक्षोभ की वजह से हल्के बादल छा सकते हैं। हालांकि बारिश की संभावना नहीं है।

इस दौरान न्यूनतम तापमान सात से नौ डिग्री सेल्सियस के बीच बना रहेगा। मौसम केंद्र के अनुसार आने वाले दिनों में दिन में धूप निकली रहेगी लेकिन सुबह और शाम को काफी सर्दी महसूस होगी। सुबह और शाम को मध्यम से घने कोहरे की चेतावनी भी है।
लोगों को परेशान कर रहा वायु प्रदूषण
सर्दी बढ़ने के साथ शहर में प्रदूषण का स्तर भी बढ़ रहा है। पिछले कई दिनों की तरह वीरवार को भी शहर की आबोहवा खराब रही। सेक्टर-53 के एयर क्वालिटी मॉनिटरिंग स्टेशन पर सुबह नौ बजे एक्यूआई 330 दर्ज किया गया। इसके अनुसार इलाके की हवा बेहद खराब है और यह सांस के मरीजों के लिए खतरनाक है।

सेक्टर-22 के मॉनिटरिंग स्टेशन पर एक्यूआई 282 के करीब रहा। वायु प्रदूषण के चलते सांस के रोगियों को दिक्कत हो सकती है। इसलिए ऐसे हालात में उन्हें विशेष सावधानी बरतने की आवश्यकता है।