फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Weather Forecast, Rainfall and Thunderstorm

चंडीगढ़ और पंजाब में अचानक बदला मौसम, बादल गरजे और झमाझम बरसे, गर्मी से मिली राहत

Tue, 02 Jun 2020 01:46 PM IST
खुशबू गोयल अमर उजाला, चंडीगढ़
अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: खुशबू गोयल Updated Tue, 02 Jun 2020 01:46 PM IST
विज्ञापन
Weather Forecast, Rainfall and Thunderstorm
बारिश ने बढ़ाई ठंडक - फोटो : एएनआई
चंडीगढ़ और पंजाब में मंगलवार दोपहर को अचानक मौसम बदल गया और बादल गरजने लगे। झमाझम बारिश भी हुई, जिससे तापमान गिरा। तापमान गिरने से लोगों को गर्मी से राहत मिली। ठंडक का अहसास हुआ, जिसका लोगों ने खूब लुत्फ उठाया। हरियाणा में भी कई जगहों पर मंगलवार सुबह बारिश हुई। कई जगहों पर बादल छाए रहे, वहीं कुछ जगहों पर मौसम साफ है।
विज्ञापन


पश्चिमी विक्षोभ के चलते हरियाणा में आगामी सप्ताह भी अंधड़ और बारिश का दौर जारी रहेगा, जिससे मौसम में ठंडक रहेगी। 7 जून तक अधिकतम तापमान 38 सेल्सियस या इससे नीचे रहेगा। 8 जून से गर्मी बढ़ेगी। इधर, मौसम विभाग ने बुधवार को प्रदेश के 12 जिलों में अंधड़, बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। इस दौरान 30-40 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से तेज हवाएं चलेंगी। मेघ गर्जना के साथ कुछ स्थानों पर बिजली गिरने की आशंका है।
विज्ञापन


आगे ऐसा रहेगा मौसम
2 जून - सामान्य
3 जून - महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, झज्जर रोहतक, सोनीपत, पानीपत, सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, जींद, भिवानी और चरखीदादरी जिले में बारिश, अंधड़ का येलो अलर्ट। 30-40 किमी. प्रति घंट की गति से अंधड़।
विज्ञापन
विज्ञापन

4-5 जून - पूरे प्रदेश में दो दिन तक अंधड़, बारिश का येलो अलर्ट।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed