फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   weather

रात का तापमान आठ डिग्री दर्ज

Wed, 04 Dec 2019 02:24 AM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Wed, 04 Dec 2019 02:24 AM IST
विज्ञापन
weather
बारिश के बाद तापमान के गिरने का सिलसिला जारी है। खासकर रात के तापमान में पिछले तीन दिन से गिरावट दर्ज की जा रही है। सोमवार रात का तापमान आठ डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से एक डिग्री अधिक था। इससे पहले रविवार रात का तापमान 9 डिग्री और शनिवार को 10 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया था। रात के साथ दिन के तापमान में भी गिरावट रिकार्ड की गई। मंगलवार को अधिकतम तापमान 22.8 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया, जो सामान्य से एक डिग्री कम था। मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि तापमान में गिरावट जारी रहेगी। पहाड़ों में बर्फबारी और बारिश की वजह से हवाएं मैदानी इलाकों की ओर आ रही हैं। इससे दिन व रात के तापमान में गिरावट जारी है।
विज्ञापन

तापमान में कमी आने का सिलसिला आगे भी जारी रहेगा। बुधवार को भी दिन व रात के तापमान में कमी देखने को मिल सकती है। मौसम विभाग के मुताबिक बुधवार को हल्के बादल छाए रहेंगे। उसके बाद आसपास साफ हो जाएगा। सुबह व शाम के वक्त हल्का कोहरा पड़ सकता है। अगले तीन दिन अधिकतम तापमान 21 से 22 डिग्री और न्यूनतम तापमान सात से नौ डिग्री सेल्सियस के बीच रिकार्ड किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed