फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Wear a mask and avoid getting out on the morning walk

मास्क पहनें और मॉर्निंग वॉक पर निकलने से बचें

Sat, 18 Apr 2020 01:39 AM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sat, 18 Apr 2020 01:39 AM IST
विज्ञापन
Wear a mask and avoid getting out on the morning walk
चंडीगढ़। शहरवासियों को कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाने के लिए पुलिस जगह-जगह मुस्तैद है। इसके बावजूद कुछ लोग बिना मास्क, मॉर्निंग वॉक और बिना वजह सड़कों पर घूमते नजर आ रह हैं। कर्फ्यू के दौरान नियमों की उल्लंघना करने के आरोप में पुलिस ने 397 लोगों को राउंडअॅप किया, जबकि 193 की जांच कर 136 वाहनों को इंपाउंड किया। साथ ही 8 लोगों को गिरफ्तार किया, जो बेवजह घूम रहे थे।
विज्ञापन

बता दें कि चंडीगढ़ पुलिस ने 38 बार्डर एरिया में नाके लगाए हैं। इसके अलावा पीसीआर समेत अन्य विंग जगह-जगह गश्त करने की ड्यूटी लगाई गई है। साथ ही पुलिस लाउडस्पीकर के जरिए लोगों को कर्फ्यू के चलते घरों में ही रहने की हिदायत भी दे रही है। सबसे ज्यादा हुड़दंग के मामले ईस्ट डिवीजन के अंतर्गत सामने आए हैं। इस दौरान पुलिस ने ईस्ट डिवीजन से 201, सेंट्रल से 64 और साउथ डिवीजन से 132 लोगों को राउंडअप किया है। 23 मार्च मध्यरात्रि से अब तक पुलिस 15010 लोगों को राउंडअप कर चुकी है। 364 मामले दर्ज कर कुल 587 लोगों को गिरफ्तार किया है। इनमें ईस्ट डिवीजन से 8763, सेंट्रल से 2785 और साउथ डिवीजन से 3462 लोगों को राउंडअप किया गया है, जबकि 7527 वाहन चेकिंग के दौरान 4518 वाहनों को जब्त किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed