फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   We will hold those who defame Punjab in the name of the drug issue to account: Mann

नशे के नाम पर पंजाब को बदनाम करने वालों से लेंगे हिसाब : मान

Fri, 30 Oct 2026 01:56 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 30 Oct 2026 01:56 AM IST
विज्ञापन
We will hold those who defame Punjab in the name of the drug issue to account: Mann
मुख्य आरोपी के खिलाफ 40 हजार पन्नों की चार्जशीट, बोले- युवाओं को पंजाब में ही मिल रहा रोजगार
विज्ञापन

जगरांव के कमालपुरा में लोक मिलनी के दौरान विपक्ष पर निशाना, गांव के विकास के लिए 51 लाख रुपये का चेक सौंपा
संवाद न्यूज एजेंसी
जगरांव। मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने बृहस्पतिवार को जगरांव विधानसभा क्षेत्र के गांव कमालपुरा में ‘लोक मिलनी’ कार्यक्रम के दौरान विपक्षी दलों पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि नशे के नाम पर पंजाब को बदनाम करने वालों की जवाबदेही तय होनी चाहिए और उनसे पाई-पाई का हिसाब लिया जाएगा। मुख्यमंत्री ने दावा किया कि नशा तस्करी मामले में मुख्य आरोपी के खिलाफ 40 हजार पन्नों की चार्जशीट दाखिल की जा चुकी है। इस दौरान उन्होंने गांव के विकास कार्यों के लिए सरपंच को 51 लाख रुपये का चेक भी सौंपा।

युवाओं को पंजाब में रोजगार का दावा
मान ने कहा कि उनकी सरकार ने अब तक 70 हजार से अधिक युवाओं को बिना रिश्वत और सिफारिश के सरकारी नौकरियां दी हैं। उनके मुताबिक, पंजाब में रोजगार के अवसर बढ़ने से युवाओं का विदेश पलायन रुका है और पासपोर्ट बनवाने की मांग में कमी आई है। उन्होंने शिक्षा के क्षेत्र में सुधार का जिक्र करते हुए कहा कि इस साल सरकारी स्कूलों के 882 विद्यार्थियों ने नीट परीक्षा पास की, जबकि 2021 में यह संख्या 80 थी।
विज्ञापन


महिलाओं के लिए योजना का जिक्र
मुख्यमंत्री ने ‘मावां-धीयां सत्कार योजना’ का उल्लेख करते हुए कहा कि इसके तहत सामान्य वर्ग की महिलाओं को 1,000 रुपये और अनुसूचित जाति की महिलाओं को 1,500 रुपये प्रतिमाह दिए जा रहे हैं। उन्होंने दावा किया कि राज्य की लगभग 97 प्रतिशत महिलाएं इससे लाभान्वित होंगी और बजट में इसके लिए 9,300 करोड़ रुपये रखे गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


किसानों और स्वास्थ्य सेवाओं पर भी रखी बात
मान ने कहा कि कृषि ट्यूबवेलों को अब रात के बजाय दिन में बिजली दी जा रही है। उन्होंने दावा किया कि नहरी सिंचाई का दायरा 26 प्रतिशत से बढ़कर 80 प्रतिशत से अधिक हो गया है और 1,587 गांवों तक नहरी पानी पहुंचाया गया है। ‘मुख्यमंत्री सेहत योजना’ के तहत हर परिवार को 10 लाख रुपये तक के मुफ्त कैशलेस इलाज की सुविधा देने की बात भी कही। उन्होंने युवाओं को खेलों से जोड़ने के लिए 3,100 खेल स्टेडियम बनाए जाने और टोल प्लाजा बंद होने से लोगों की रोजाना करीब 70 लाख रुपये की बचत होने का दावा किया।

कांग्रेस, अकाली दल और भाजपा पर हमला
मुख्यमंत्री ने आरोप लगाया कि कांग्रेस, अकाली दल और भाजपा का एजेंडा उनकी सरकार को हटाना है, जबकि उनकी सरकार आम लोगों के कल्याण के लिए काम कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed