{"_id":"66b5d84b3051f3f70d054de8","slug":"water-level-decreased-in-catchment-area-of-bhakra-dam-due-to-effect-of-less-rain-2024-08-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"चिंता की बात: कम बारिश से भाखड़ा बांध पर जलस्तर घटा, अब भी न बरसे बादल तो पैदा होगा पानी-बिजली संकट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चिंता की बात: कम बारिश से भाखड़ा बांध पर जलस्तर घटा, अब भी न बरसे बादल तो पैदा होगा पानी-बिजली संकट
Fri, 09 Aug 2024 02:51 PM IST
निवेदिता वर्मा
राजिंद्र शर्मा, अमर उजाला, चंडीगढ़
राजिंद्र शर्मा, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Fri, 09 Aug 2024 02:51 PM IST
सार
भाखड़ा से ही पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, चंडीगढ़ व आगे दिल्ली को पानी की आपूर्ति होती है। अब मानसून का डेढ़ से कम महीना बाकी रह गया है। अगर आगे पर्याप्त मात्रा में बारिश नहीं हुई तो पानी व बिजली का गंभीर संकट पैदा हो सकता है।
विज्ञापन
बीबीएमबी नहर
- फोटो : संवाद/फाइल
विस्तार
उत्तर भारत में इस बार अब तक उम्मीद के मुताबिक मानसून सक्रिय नहीं रहा है, जिस कारण पंजाब, हरियाणा और हिमाचल प्रदेश में हुई कम बारिश है। भाखड़ा बांध के कैचमेंट एरिया में भी कम बारिश का असर दिखना शुरू हो गया है।
यही वजह है कि इस बार पिछले साल के मुकाबले भाखड़ा बांध का जलस्तर 51 फीट कम बना हुआ है, जो चिंता का विषय है।
वीरवार को भाखड़ा बांध का जलस्तर 1615 फीट दर्ज किया गया है और वर्ष 2023 में इसी दिन की बात की जाए तो भाखड़ा का जलस्तर 1666 फीट था। पौंग बांध की बात की जाए तो वीरवार को उसका जलस्तर 1335.71 फीट दर्ज किया गया है, वहीं पिछली बार बांध का जलस्तर इसी दिन इससे अधिक 1373 फीट दर्ज किया गया था। दोनों बांध का जलस्तर कम होने के चलते तीन राज्यों व दो केंद्र शासित प्रदेशों की परेशानी बढ़ गई है।
विज्ञापन
बीबीएमबी के अनुसार राज्यों की जरूरत को ध्यान में रखते हुए अभी पूरा पानी छोड़ा जा रहा है। दो दिन पहले भाखड़ा से 28000 क्यूसिक व पौंग से 14000 क्यूसिक पानी छोड़ गया था। ये थोड़ा बहुत ऊपर नीचे होता रहता है।
बारिश कम होने के कारण पिछले साल के मुकाबले फिलहाल भाखड़ा व पौंग बांध दोनों में ही पानी कम है, लेकिन इससे पानी की कोई कमी नहीं होगी। पर्याप्त मात्रा में पानी छोड़ा जा रहा है। अभी मानसून का सीजन पड़ा है, इसलिए स्वाभाविक है कि आगे दोनों बांध के जलस्तर में थोड़ी बहुत वृद्धि होगी। - सतीश सिंगला, सचिव, भाखड़ा ब्यास प्रबंधन बोर्ड
वर्ष 2024 वर्ष 2023
1615 फीट 1666 फीट
पौंग बांध
1335.71 फीट 1373 फीट
विज्ञापन
यही वजह है कि इस बार पिछले साल के मुकाबले भाखड़ा बांध का जलस्तर 51 फीट कम बना हुआ है, जो चिंता का विषय है।
वीरवार को भाखड़ा बांध का जलस्तर 1615 फीट दर्ज किया गया है और वर्ष 2023 में इसी दिन की बात की जाए तो भाखड़ा का जलस्तर 1666 फीट था। पौंग बांध की बात की जाए तो वीरवार को उसका जलस्तर 1335.71 फीट दर्ज किया गया है, वहीं पिछली बार बांध का जलस्तर इसी दिन इससे अधिक 1373 फीट दर्ज किया गया था। दोनों बांध का जलस्तर कम होने के चलते तीन राज्यों व दो केंद्र शासित प्रदेशों की परेशानी बढ़ गई है।
विज्ञापन
अच्छी बरसात की उम्मीद में बीबीएमबी
भाखड़ा ब्यास प्रबंधन बोर्ड (बीबीएमबी) के अनुसार अभी मानसून का काफी समय बाकी है और उनको उम्मीद है कि आगे ठीक बारिश होगी, जिससे पिछली बार की तरह ही दोनों बांध का जलस्तर अच्छे स्तर पर चला जाएगा। भाखड़ा बांध का डेंजर मार्क 1680 फीट माना जाता है और उस हिसाब से मानसून सीजन को देखते हुए अभी बांध में पानी उम्मीद के मुताबिक कम है।
विज्ञापन
भाखड़ा में 53518 क्यूसिक पानी की आवक
बीबीएमबी के मुताबिक अभी भाखड़ा में 53518 क्यूसिक पानी की आवक है, जबकि अगर पौंग बांध की बात की जाए तो उसमें 36116 क्यूसिक पानी आ रहा है। ये पानी काफी है और यही कारण है कि वह पर्याप्त पानी बांध से छोड़ रहे हैं। वीरवार को भाखड़ा से 28780 क्यूसिक और पौंग बांध से 12015 क्यूसिक पानी छोड़ा गया। इसमें थोड़ा बहुत बदलाव पानी के प्रवाह को देखते हुए किया जाता है, जिसका बोर्ड व राज्यों के अधिकारियों के साथ बैठक के बाद ही फैसला लिया जाता है।बीबीएमबी के अनुसार राज्यों की जरूरत को ध्यान में रखते हुए अभी पूरा पानी छोड़ा जा रहा है। दो दिन पहले भाखड़ा से 28000 क्यूसिक व पौंग से 14000 क्यूसिक पानी छोड़ गया था। ये थोड़ा बहुत ऊपर नीचे होता रहता है।
बारिश कम होने के कारण पिछले साल के मुकाबले फिलहाल भाखड़ा व पौंग बांध दोनों में ही पानी कम है, लेकिन इससे पानी की कोई कमी नहीं होगी। पर्याप्त मात्रा में पानी छोड़ा जा रहा है। अभी मानसून का सीजन पड़ा है, इसलिए स्वाभाविक है कि आगे दोनों बांध के जलस्तर में थोड़ी बहुत वृद्धि होगी। - सतीश सिंगला, सचिव, भाखड़ा ब्यास प्रबंधन बोर्ड
8 अगस्त को भाखड़ा व पौंग बांध में पानी का जलस्तर
भाखड़ा बांधवर्ष 2024 वर्ष 2023
1615 फीट 1666 फीट
पौंग बांध
1335.71 फीट 1373 फीट