फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   water crisis, summer season, water supply deptt, naaya gaon water crisis, chandigarh

नया गांव में 8-8 दिन नहीं आता पानी, फोन नहीं उठाते सुपरवाइजर

Sat, 04 Jun 2016 10:51 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो, अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Sat, 04 Jun 2016 10:51 AM IST
विज्ञापन
water crisis, summer season, water supply deptt, naaya gaon water crisis, chandigarh
टंकी से पानी आपूर्ति नहीं - फोटो : demo
चंडीगढ़ के पास स्थित नया गांव के कई इलाकों में आठ-आठ दिन तक जन स्वास्थ्य विभाग पानी की आपूर्ति नहीं कर रहा है। इलाके में पूरा दिन टैंकर पानी की सप्लाई करते हुए देखे जा सकते हैं। चाहे बाजार हो या रिहायशी इलाके पानी की जबरदस्त किल्लत बनी हुई है। लोगों को रोजाना पानी के टैंकर मंगाने पड़ रहे हैं। यही नहीं विभाग के सुपरवाइजर लोगों की समस्या सुनना तो दूर फोन तक नहीं उठा रहे हैं। लोगों का कहना है जन स्वास्थ्य विभाग का मुख्य सुपरवाइजर पिछले कई दिनों से फोन नहीं उठा रहा है।
विज्ञापन


आदर्शनगर ब्लॉक ई के लोगों में इस बाबत काफी गुस्सा है। इलाके के निवासियों ने बताया कि जेई और एसडीओ यहां कभी भी मौके का मुआयना करने नहीं आते हैं। न ही अधिकारी लोगों की समस्या सुनते हैं। नया गांव में अधिकतर काम एक सुपरवाइजर ही देखता है। लेकिन समस्या इससे अधिक बढ़ गई है, जब यहां कोई भी पानी की सप्लाई की ओर ध्यान नहीं दे रहा है। कई इलाकों में त्राही-त्राही मची है। कुल मिलाकर नया गांव में जन स्वास्थ्य विभाग के नाम पर कुछ भी नजर नहीं आ रहा है। अमर उजाला ने इस बारे में कार्यरत  सुपरवाइजर से बात करने की कोशिश की लेकिन फोन नहीं उठाया।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed