{"_id":"5751b7494f1c1b436610a3c3","slug":"water-crisis-summer-season-water-supply-deptt-naaya-gaon-water-crisis-chandigarh","type":"story","status":"publish","title_hn":"नया गांव में 8-8 दिन नहीं आता पानी, फोन नहीं उठाते सुपरवाइजर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नया गांव में 8-8 दिन नहीं आता पानी, फोन नहीं उठाते सुपरवाइजर
ब्यूरो, अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Sat, 04 Jun 2016 10:51 AM IST
विज्ञापन
टंकी से पानी आपूर्ति नहीं
- फोटो : demo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंडीगढ़ के पास स्थित नया गांव के कई इलाकों में आठ-आठ दिन तक जन स्वास्थ्य विभाग पानी की आपूर्ति नहीं कर रहा है। इलाके में पूरा दिन टैंकर पानी की सप्लाई करते हुए देखे जा सकते हैं। चाहे बाजार हो या रिहायशी इलाके पानी की जबरदस्त किल्लत बनी हुई है। लोगों को रोजाना पानी के टैंकर मंगाने पड़ रहे हैं। यही नहीं विभाग के सुपरवाइजर लोगों की समस्या सुनना तो दूर फोन तक नहीं उठा रहे हैं। लोगों का कहना है जन स्वास्थ्य विभाग का मुख्य सुपरवाइजर पिछले कई दिनों से फोन नहीं उठा रहा है।
आदर्शनगर ब्लॉक ई के लोगों में इस बाबत काफी गुस्सा है। इलाके के निवासियों ने बताया कि जेई और एसडीओ यहां कभी भी मौके का मुआयना करने नहीं आते हैं। न ही अधिकारी लोगों की समस्या सुनते हैं। नया गांव में अधिकतर काम एक सुपरवाइजर ही देखता है। लेकिन समस्या इससे अधिक बढ़ गई है, जब यहां कोई भी पानी की सप्लाई की ओर ध्यान नहीं दे रहा है। कई इलाकों में त्राही-त्राही मची है। कुल मिलाकर नया गांव में जन स्वास्थ्य विभाग के नाम पर कुछ भी नजर नहीं आ रहा है। अमर उजाला ने इस बारे में कार्यरत सुपरवाइजर से बात करने की कोशिश की लेकिन फोन नहीं उठाया।