फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   water crisis, summer season, chandigarh water crisis, water supply deptt, chandigarh

चंडीगढ़ में पानी का संकट, लोगों ने दी खुली चेतावनी

Thu, 19 May 2016 10:36 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/चंडीगढ़
ब्यूरो, अमर उजाला/चंडीगढ़ Updated Thu, 19 May 2016 10:36 PM IST
विज्ञापन
water crisis, summer season, chandigarh water crisis, water supply deptt, chandigarh
नगर निगम आयुक्त पंकज राय ने कहा कि लोगों की सुविधा के लिए यह फैसला लिया है।
चंडीगढ़ के सेक्टर-49 में पानी की किल्लत से लोग परेशान हैं। दो दिन से लो प्रेशर में पानी की आपूर्ति की जा रही है, इस कारण घरों के ऊपर टंकियों में पानी नहीं पहुंच रहा है। लोगों का कहना है कि इस बारे में कई बार उन्होंने नगर निगम के अधिकारियों से मुलाकात कर उन्हें अवगत करवाया गया, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही।
विज्ञापन


लोगों का कहना है कि पानी बुनियादी चीज है। इसके लिए भी चंडीगढ़ में धरना प्रदर्शन करना पड़े तो यह दुख की बात है। परेशान लोगों ने कहा कि अब उनके पास कोई अन्य विकल्प नहीं है। रेजिडेंट्स ने कहा कि यदि पानी की आपूर्ति नहीं की गई तो प्रदर्शन करेंगे। सेक्टर-49 के मकान नंबर 2970/3 निवासी बलदेव कुमार का कहना है कि हाउसिंग बोर्ड के मकानों में पानी की भारी परेशानी है। दो दिन से पानी नहीं आया है।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि टंकी तक पानी नहीं पहुंच रहा है। सुबह उठकर पानी भरना पड़ रहा है। कई बार सुबह साढ़े सात बजे पानी आता है और आधे घंटे में ही चला भी जाता है। मकान नंबर 2971/1 निवासी बीरेंद्र नारायण मिश्र, 2970/1 निवासी मोहन कुमार के अलावा रमेश गिरि सहित अन्य लोगों ने बताया कि ऐसा लगता है कि हम चंडीगढ़ में नहीं रह रहे हैं। इससे पहले कभी भी पानी की ऐसी समस्या नहीं हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोट
वार्ड में पानी का घोर संकट है। इस मुद्दे को नगर निगम के अधिकारियों के समाने उठाया हूं। नगर निगम सदन की बैठक में भी उठाऊंगा। सेक्टर-49 और 51 के हाउसिंग बोर्ड के फ्लैटों के अलावा सोसायटियों में भी रहनेवाले लोगों को बड़ी दिक्कत हो रही है।
-हरफूल चंद्र कल्याण, पूर्व मेयर और एरिया पार्षद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed