फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   water crisis, chandigarh water crisis, nigam office, rock garden, plaza, tourist palace, chandigarh

चंडीगढ़ के पर्यटक स्थलों और सार्वजनिक स्थानों पर पानी की मनमानी

Mon, 25 Apr 2016 12:21 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़।
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़। Updated Mon, 25 Apr 2016 12:21 PM IST
विज्ञापन
water crisis, chandigarh water crisis, nigam office, rock garden, plaza, tourist palace, chandigarh
बूंद-बूंद को तरसती जिंदगी और बत्तर होते हालात
शहर में पानी पर मनमानी हो रही है। जिस निगम पर पूरे शहर में पानी सप्लाई का जिम्मा है, उसके अधिकारी अपने लिए तो कैंपर मंगवाते हैं, मगर निगम दफ्तर आने वाले लोगों के लिए कोई व्यवस्था नहीं है। पर्यटक स्थलों पर पर्यटकों और शहरवासियों से लूट हो रही है। यहां 20 रुपये में पानी की बोतल मिल रही है। सेक्टर-17 और 43 बस स्टैंड पर वाटर कूलर तो हैं, मगर उन्हें ठीक करवाने की कोई जहमत नहीं उठाता। हाल यह है कि गर्मी से झुलसते लोगों को बस स्टैंड पर दुकानदारों की लूट का शिकार होना पड़ रहा है। 
विज्ञापन


इन पर है शहर में वाटर सप्लाई का जिम्मा
निगम कार्यालय में ठंडे पानी की कोई व्यवस्था नहीं है। यहां पर अधिकारियों और कर्मचारियों के लिए पीने के कैंपर बाहर से आते हैं। नगर निगम की ओर से पानी प्रतिदिन खरीदा जाता है जबकि यहां पर प्रतिदिन सैकड़ों लोग अपनी शिकायतों को लेकर मेयर और अधिकारियों से मिलने आते हैं लेकिन कहीं पर भी उनके लिए ठंडे पानी की व्यवस्था नहीं है।
विज्ञापन


पर्यटन स्थलों और बस स्टैंड पर जाना है तो पानी जरूर ले जाएं
सेक्टर-17 स्थित प्लाजा में पर्यटकों का जमावड़ा लगा रहता है। यहां फव्वारे तो चलते हैं, लेकिन पीने का पानी आपको 20 रुपये की बोतल खर्च कर ही मिलेगा। सेक्टर-42 स्थित न्यू लेक, रोज गार्डन और रॉक गार्डन में भी ऐसे ही हाल हैं। सुखना लेक पर केवल कैंटीन एरिया में पीने के पानी की व्यवस्था है। जबकि इसके अलावा कहीं आपकोे पानी नहीं मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


रेलवे स्टेशन पर केवल एक पानी का कूलर
रेलवे स्टेशन पर केवल एक पानी का कूलर प्लेटफार्म नंबर एक के अंतिम छोर पर लगा है, जबकि यात्री पानी के लिए भटकते रहते हैं। लोगों  को पानी के कूलर की जानकारी ही नहीं है। अधिकतर यात्रियों को 15 रुपये देकर पानी की बोतल खरीदनी पड़ती है।

बस स्टैंड पर वाटर कूलर खराब
सेक्टर-17 और 43 बस स्टैंड पर वाटर कूलर खराब पडे़ हैं। यहां पर भी यात्रियों की पानी खरीदना पड़ता है। पानी की बोतल यहां पर हर बोतल में पांच रुपये की ओवरचार्जिंग की जाती है।


यहां पर लगे सभी फ्रिजर को जल्द ही ठीक कराया जाएगा। अगर किसी को पीने के पानी में ओवरचार्जिंग की शिकायत है तो वह सेक्टर-17 के कमरा नंबर-7 में  शिकायत कर सकता है। वहीं सेक्टर-17 में 0172- 2700006 और सेक्टर-43 में 0172- 2624413 हेल्पलाइन नंबर पर कॉल कर सकते हैं। वहीं सीटीयू की वेबसाइट ctu-chd@nic.in पर शिकायत दर्ज करवा सकते हैं।
 अमित तलवार, डायरेक्टर, सीटीयू 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed