फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Water canons and lathicharge on Congressmen going to besiege Haryana Chief Minister's residence

हरियाणा मुख्यमंत्री का आवास घेरने जा रहे कांग्रेसियों पर वाटर कैनन और लाठीचार्ज

Thu, 03 Dec 2020 02:20 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Thu, 03 Dec 2020 02:20 AM IST
विज्ञापन
Water canons and lathicharge on Congressmen going to besiege Haryana Chief Minister's residence
मुख्यमंत्री मनोहर लाल के घर का घेराव करने जाते प्रदर्शनकारियों को रोकती पुलिस। - फोटो : CHANDIGARH
चंडीगढ़। सेक्टर-15 में पंजाब कांग्रेस के नेताओं और कार्यकर्ताओं के काफिले को रोकने के लिए पुलिस पूरी तरह तैयार नहीं थी। तीन कृषि कानूनों के खिलाफ आंदोलन कर रहे किसानों को खालिस्तानी कहे जाने के विरोध में कांग्रेसी हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल का आवास घेरने के लिए बैरिकेड तोड़कर आगे बढ़ गए। इससे पुलिस ने लाठी चार्ज और वाटर कैनन का इस्तेमाल किया। मामले को बढ़ता देखकर मौके पर और पुलिस बल बुलाना पड़ा। इसके बाद सेक्टर-11 थाना पुलिस ने पंजाब यूथ कांग्रेस के प्रधान बरिंदर सिंह ढिल्लों समेत 13 कार्यकर्ताओं के खिलाफ मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार किया।
विज्ञापन

बुधवार दोपहर करीब एक बजे सेक्टर-15 स्थित कांग्रेस भवन के नजदीक करीब 250-300 कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता एकत्र हो गए। इस दौरान पुलिस ने कार्यकर्ताओं को रोकने के लिए बैरिकेड का इस्तेमाल किया, लेकिन पुलिस बल के कम होने के चलते कार्यकर्ता बैरिकेड को तोड़कर सेक्टर-11 के चौक पर इकट्ठा हो गए। इसके बाद मौके पर अधिक पुलिस बल बुला लिया गया। पुलिस बल को पहुंचते देखकर कार्यकर्ताओं का काफिला सेक्टर-10/11 की विभाजित सड़क से हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल का आवास घेरने के लिए रवाना हो गया। इसके बाद पुलिस ने सेक्टर-3 में पुख्ता इंतजाम कर सभी नेताओं और कार्यकर्ताओं को रोक लिया। करीब 3 घंटे तक चले हंगामे के बाद सेक्टर 11 थाना पुलिस पंजाब यूथ कांग्रेस के प्रधान बरिंदर सिंह ढिल्लों समेत 13 कार्यकर्ताओं को पकड़ कर थाने ले गई, जहां उनके खिलाफ मामला दर्ज किया गया।
विज्ञापन

इनके खिलाफ दर्ज हुआ मामला
पुलिस ने बरिंदर सिंह ढिल्लों, सर्वोत्तम सिंह, प्रभ दीप सिंह, बलप्रीत सिंह, हनी जोशी, मनराज सिंह, जसपिंदरबीर सिंह, अमन गुरवीर सिंह, पुष्पिंदर दीप सिंह, लखविंदर सिंह, गुरप्रीत सिंह बैंस, चितवंत सिंह और योगेश हांडा के खिलाफ मामला दर्ज किया है। हालांकि पकड़े गए सभी को कांग्रेसियों को पुलिस ने बाद में जमानत पर छोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन





केंद्र के इशारे पर किसानों पर अत्याचार कर रही मनोहर सरकार
बरिंदर ढिल्लों ने अपने मार्च के दौरान कहा कि मनोहर लाल सरकार केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार के इशारे पर किसानों पर अत्याचार कर रही है, जबकि आज हर वर्ग किसानों के साथ खड़ा है। दिल्ली में प्रवेश न मिलने पर इस समय किसान हरियाणा की सीमा के भीतर विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं और हरियाणा सरकार को ऐसे समय में किसानों को प्रदर्शन स्थल पर सभी आधारभूत सुविधाएं मुहैया करानी चाहिए। उन्होंने आगे कहा कि अपनी नाकामी छिपाने के लिए मुख्यमंत्री मनोहर लाल की ओर से पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह के खिलाफ बेतुके बयान जारी किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि किसानों के हितों की रक्षा के लिए कांग्रेस पहले भी किसानों के साथ थी और आगे भी किसानों का साथ देती रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed