फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Warrant Against Two Accused in Case of Illagal Skin Bank in Dera Sacha Sauda, Ram Rahim

सिरसाः डेरा में अवैध स्किन बैंक का मामला, दो आरोपियों के वारंट जारी, बढ़ेंगी राम रहीम की मुश्किलें

Tue, 18 Dec 2018 11:03 AM IST
खुशबू गोयल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिरसा(हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिरसा(हरियाणा) Published by: खुशबू गोयल Updated Tue, 18 Dec 2018 11:03 AM IST
विज्ञापन
Warrant Against Two Accused in Case of Illagal Skin Bank in Dera Sacha Sauda, Ram Rahim
डेरा में अवैध स्किन बैंक
डेरा में अवैध रूप से स्किन बैंक चलाने के मामले में अदालत ने आरोपी प्लास्टिक सर्जन डॉ. स्वप्निल गर्ग व टेक्निशियन स्किन बैंक बलबीर सिंह के खिलाफ वारंट जारी किए हैं। अदालत ने वारंट जारी करने के साथ आरोपियों को आदेश दिया है कि अगर 24 जनवरी 2019 को अदालत समक्ष पेश नहीं हुए तो पांच हजार रुपये जुर्माना किया जाएगा। इसके अलावा मामले के तीन आरोपियों को अदालत ने नोटिस जारी करके अगली तारीख पर पेश होने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन


आरोपी प्लास्टिक सर्जन डॉ. स्वप्निल गर्ग की अग्रिम जमानत याचिका को जिला एवं सत्र न्यायालय 28 नवंबर 2018 को खारिज कर चुका है। इस मामले में निचली अदालत ने शाह सतनाम डेवलपमेंट फाउंडेशन के चेयरमैन अभिजीत भगत, चीफ ऑपरेटिंग ऑफिसर ओपी कासनिया, चीफ मेडिकल ऑफिसर शाह सतनाम सुपरस्पेशलिटी हॉस्पिटल डॉ. एमपी सिंह, प्लास्टिक सर्जन डॉ. स्वप्निल गर्ग, टेक्निशियन स्किन बैंक बलबीर सिंह व डॉ. राकेश जिंदल इंचार्ज बालाजी हॉस्पिटल करनाल को नोटिस का समन जारी करके 14 दिसंबर को तलब किया था, लेकिन एक भी आरोपी अदालत समक्ष पेश नहीं हुआ।
विज्ञापन



 

ये है पूरा घटनाक्रम

डेरे के स्किन बैंक को सील करने के बाद स्वास्थ्य विभाग ने कानूनी कार्रवाई करते हुए जनवरी 2018 में एसीजेएम कोर्ट में शिकायत फाइल की गई थी। स्वास्थ्य विभाग के महानिदेशक ने इस संबंध में सिरसा के सिविल सर्जन डॉ. गोबिंद गुप्ता को कार्रवाई करने के निर्देश जारी किए थे। साध्वी रेप मामले में पंचकूला सीबीआई कोर्ट द्वारा डेरा मुखी गुरमीत राम रहीम को बीस साल कैद की सजा सुनाए जाने के बाद हाईकोर्ट ने प्रदेश सरकार को डेरा में सर्च ऑपरेशन चलाने के निर्देश दिए थे।

जांच में डेरा परिसर के अंदर डेरा प्रबंधन की ओर से खोला गया स्किन बैंक अवैध पाया गया। यह बैंक दो वर्ष पहले शुरू हुआ था। इसे पूरे उत्तर भारत का पहला ऐसा बैंक माना जाता है। अब तक देश में किसी सरकारी अस्पताल में यह सुविधा मौजूद नहीं है। स्वास्थ्य विभाग की जांच के अनुसार डेरे में बाबा गुरमीत राम रहीम ने बगैर किसी रजिस्ट्रेशन या कागजी कार्रवाई के न सिर्फ इस बैंक को शुरू किया बल्कि डॉक्टरों की मदद से लोगों से स्किन दान में लेनी भी शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed