वरिष्ठ भाजपा नेता मुझे दे रहे धमकियां: जन्नत जहां
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चुनाव से बारह घंटे पहले भाजपा को तगड़ा झटका लगा है। बहुजन समाज पार्टी की पार्षद जन्नत जहां भाजपा से नाराज हो गई हैं। उन्होंने भाजपा के एक वरिष्ठ नेता पर धमकाकर वोट डालने के लिए कहने का आरोप लगाया है।
जन्नत ने कहा कि वह ये मुद्दा वोटिंग के वक्त उठाएंगी और इसकी शिकायत पुलिस को भी देंगी। जन्नत ने कहा कि उनके पति अनवर-उल-हक को भाजपा नेता ने फोन कर धमकियां और गालियां भी दीं। उनका आरोप है कि भाजपा नेता ने उनके पति के मोबाइल पर देर रात तक 27 कॉल की।
अब कांग्रेस को डालेंगी अपना वोट
जन्नत ने कहा कि पहले वे भाजपा को समर्थन के बारे में विचार कर रही थीं, लेकिन अब उनका वोट कांग्रेस को ही जाएगा। उन्होंने कहा कि मेयर ही नहीं, बल्कि सीनियर डिप्टी मेयर और डिप्टी मेयर के लिए भी उनका वोट कांग्रेस को ही जाएगा।
इससे भाजपा के लिए मुश्किलें खड़ी हो गई हैं। मनोनीत पार्षद पहले ही भाजपा से नाराज चल रहे हैं और अब बसपा पार्षदों की नाराजगी से मेयर चुनाव जीतना उनके लिए बेहद मुश्किल हो गया है।
इससे कांग्रेस की मुश्किल दिखती राह अब आसान होती जा रही है। बसपा के पास इस समय जन्नत जहां समेत दो वोट हैं। ऐसे में दूसरा वोट भी भाजपा के खाते से बाहर जाता दिख रहा है।