फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   ,ward will ,not increase ,in chandigarh ,ward meeting

...तो इसलिए नही बढ़े वार्ड, चुनाव आयुक्त ने बताई बड़ी वजह

Sat, 24 Sep 2016 02:04 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Sat, 24 Sep 2016 02:04 AM IST
विज्ञापन
,ward will ,not increase ,in chandigarh ,ward meeting
Municipal Corporation office Chandigarh - फोटो : File Photo
चंडीगढ़ में वार्डों को बढ़ाने की बहुत कोशिश की गई लेकिन वार्ड बढ़ नही पाए। अब चुनाव आयुक्त ने इसकी बड़ी वजह बताई है। चुनाव आयुक्त राकेश मेहता ने बताया कि साल 2011 की जनगणना के आधार पर नगर निगम चुनाव होंगे। उन्होंने बताया कि नए सिरे से वार्ड बंदी करने के लिए प्रशासन को साढ़े तीन साल पहले ही कह दिया गया था, लेकिन प्रशासन ने ऐसा नहीं किया। अगर होता तो वार्डों की संख्या भी बढ़ जाती।
विज्ञापन


नगर निगम चुनाव के वार्डों की ड्रा निकालने की तारीख की घोषणा शुक्रवार को चुनाव आयुक्त ने कर दी। 14 अक्तूबर को 9 महिला वार्डों को रिजर्व करने के लिए ड्रा निकाला जाएगा। इसके साथ ही शहर की राजनीति की तस्वीर भी साफ हो जाएगी। वहीं, ड्रा से पहले चुनाव आयुक्त सभी राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ यूटी गेस्ट हाउस में बैठक करेंगे।
विज्ञापन

इस बार खर्च की सीमा भी बढ़ेगी

,ward will ,not increase ,in chandigarh ,ward meeting
चंडीगढ़ ओपन हैंड - फोटो : file photo
चुनाव आयुक्त राकेश मेहता ने प्रेस कांफ्रेंस के दौरान बताया कि नगर निगम चुनाव 18 से 20 दिसंबर के बीच होंगे। चुनाव का परिणाम 23 या 24 दिसंबर को निकाला जाएगा। मालूम हो कि 26 वार्डों में चुनाव होना है। इनमें से पांच वार्ड पहले ही एससी कैटेगरी के लिए रिजर्व हो गए हैं। इसमें रामदरबार, पलसौरा, मलोया, धनास और डड्डूमाजरा शामिल हैं। अभी तक यह सभी वार्ड जनरल कैटेगरी के थे। इन 5 वार्डों में से दो एससी महिला के लिए रिजर्व किए गए हैं।

इनका चयन ड्रा से किया जाएगा। जबकि, 7 वार्ड महिला जनरल के लिए ड्रा द्वारा रिजर्व किए जाएंगे। 14 अक्तूबर के बाद एससी, महिला, और जनरल कैटेगरी के वार्डों की तस्वीर साफ हो जाएगी। चुनाव आयुक्त ने बताया कि इस बार 60 प्रतिशत मतदान करवाने का लक्ष्य रखा गया है, जबकि पिछले चुनाव में 58 प्रतिशत मतदान हुआ था। मालूम हो कि वर्ष 2011 में 50 से 58 प्रतिशत मतदान बढ़ा था, जिसमें अमर उजाला ने भी अभियान चलाकर सहयोग दिया था। चुनाव आयुक्त राकेश मेहता ने बताया कि इस बार भी मतदान बढ़ाने के लिए अभियान चलाएंगे। डीसी अजीत बालाजी जोशी ने कहा कि प्रशासन भी अपने स्तर पर अभियान चलाएगा। चुनाव आयुक्त ने बताया कि उम्मीदवारों के नामांकन होने तक वोट बन सकती है। नामांकन से पहले तक जो लोग वोटर कार्ड बनवा लेंगे वह सभी इस साल होने वाले नगर निगम चुनाव में मतदान कर सकते हैं।

इस समय एक उम्मीदवार नगर निगम चुनाव में एक लाख 75 हजार रुपये तक खर्च कर सकता है, लेकिन चुनाव आयुक्त का कहना है कि इस बार चुनाव प्रचार पर खर्च करने की सीमा बढ़ाई जाएगी। इस पर जल्द ही निर्णय ले लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed