फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   wall of the Rock Garden was demolished citizens were protesting against cutting of trees

विरासत पर ये कैसा एक्शन: चंडीगढ़ के रॉक गार्डन में चला बुलडोजर... पहले पेड़ काटे, अब रातों रात गिरा दी दीवार

Sun, 09 Mar 2025 11:42 AM IST
अंकेश ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: अंकेश ठाकुर Updated Sun, 09 Mar 2025 11:42 AM IST
सार

चंडीगढ़ के रॉक गार्डन की दीवार को प्रशासन ने बुलडोजर से ढहा दिया है। यह कार्रवाई बीती रात की गई है। स्थानीय लोग इस कार्रवाई का विरोध कर रहे थे। बावजूद इंजीनियरिंग विभाग ने दीवार को ढहा दिया।

विज्ञापन
wall of the Rock Garden was demolished citizens were protesting against cutting of trees
रॉक गार्डन की दीवार तोड़ती जेसीबी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सिटी ब्यूटीफुल के सबसे फेमस टूरिस्ट स्पॉट रॉक गार्डन में बुलडोजर की कार्रवाई हुई है। चंडीगढ़ प्रशासन के इंजीनियरिंग विभाग ने देर रात रॉक गार्डन के फेस-3 की बाहरी दीवार को तोड़ दिया है। वर्तमान में भी वहां पर काम चल रहा है। जो गेट था, उसे भी अब गिरा दिया गया है। इंजीनियरिंग विभाग यहां पंजाब और हरियाणा हाई कोर्ट की एक सड़क को चौड़ा करने के प्रोजेक्ट पर काम कर रहा है। इस वजह से ही इस दीवार को गिराया गया है। 

विज्ञापन




स्थानीय लोग इंजीनियरिंग विभाग की कार्रवाई का पिछले कई दिनों से विरोध कर रहे हैं, लेकिन उनके विरोध का कोई खास असर नहीं हुआ और देर रात इंजीनियरिंग विभाग में दीवार तोड़ दी। प्रशासन के अधिकारियों का कहना है कि यह बाहरी दीवार पद्मश्री नेकचंद के मूल रॉक गार्डन का हिस्सा नहीं था। इसे बाद में अंदर जाने वाली गाड़ियों की सुरक्षा के लिए बनाया गया था। प्रशासन ने इस हिस्से में करीब 50 पेड़ों को भी काटा है। इस पर विभाग के अधिकारी ने कहा कि उन्होंने इसके लिए पर्यावरण मंत्रालय से भी मंजूरी ली है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed