फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   wall falling incident in narnaul, haryana

नारनौल हादसाः आए थे कमाई करने, मिली मौत

Sat, 08 Aug 2015 01:09 PM IST
देवेंद्र यादव/अमर उजाला, नारनौल
देवेंद्र यादव/अमर उजाला, नारनौल Updated Sat, 08 Aug 2015 01:09 PM IST
विज्ञापन
wall falling incident in narnaul, haryana

घरबार छोड़ परिजनों का पालन पोषण और कमाई के लिए धौलेड़ा आए लोगों को यह मालूम नहीं था कि यही कमाई एक दिन उनका काल बन जाएगी। धौलेड़ा में हुए हादसे में अधिकतर मरने वाले लोग मूल रूप से राजस्थान के किशनगढ़, अजमेर, कोटा, झालवाड़ा और चितौड़गढ़ के रहने वाले हैं। अधिकतर भाट जाति के ये लोग करीब 15 साल पहले मेहनत मजदूरी करने के लिए धौलेड़ा आ गए थे।

विज्ञापन


काम अच्छा चल रहा था, हादसा अचानक हो गया
मूल रूप से तहसील सरवाड़ अजमेर निवासी बिंजा ने बताया कि काम की तलाश के लिए उनके परिजन हरियाणा में 20 साल पहले आए थे। धौलेड़ा में क्रेशर जोन पर वे वर्षों से मजदूरी का काम कर रहे हैं। धौलेड़ा गांव में वहां से बहुत ज्यादा लोग यहां आकर रह रहे हैं। मृतकों में से कई लोग उनके साथी हैं।
विज्ञापन


वहीं कोटा निवासी संजू ने बताया कि वे काम की तलाश में यहां-वहां जाते रहते हैं। यहां सब अच्छा चल रहा था, कई दिनों से काम जमा हुआ था, उन्हें क्या मालूम था कि ऐसा भी होगा। इनके अलावा मृतकों व घायलों में अधिकतर लोग राजस्थान के विभिन्न जिलों से यहां मजदूरी करने आए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

अब इस काम से डर लगता है बाबूजी

wall falling incident in narnaul, haryana

धौलेड़ा गांव और उसके आसपास क्रेशर पर काम करने के अलावा चिनाई और मजदूरी का काम करने वाले ये लोग राजस्थान के अजमेर, चितौड़गढ़, कोटा, झालवाड़ा के मूल निवासी हैं। परिवार का पेट पालने के लिए यहां काम की तलाश में कोई 20 साल पहले आया था तो कोई 15 साल पहले।

इलाज के लिए भर्ती चांद बाई के परिजन बस्ती ने बताया कि वे मूल रूप से राजस्थान के किशनगढ़ के निवासी हैं। पेट पाले के लिए यहां मेहनत मजदूरी करते हैं। राजस्थान में काम कम मिलने के कारण 15 साल पहले आए थे।

फिलहाल उनके पास यहां का आधार कार्ड है, मगर वे मूल रूप से वहां के हैं। मृतकों में कई लोग उनके साथ लगते गांव और जिले में रहते हैं। यहां सब अच्छा चल रहा था, मगर यह हादसा हो गया, अब इस काम से डर लगने लगा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed