फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Monsoon will be Active in Chandigarh From July 10

राहत की खबर: चंडीगढ़ में 10 जुलाई से सक्रिय होगा मानसून, मौसम विभाग ने जताई ये संभावना

Fri, 09 Jul 2021 02:33 AM IST
पंचकुला ब्‍यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: पंचकुला ब्‍यूरो Updated Fri, 09 Jul 2021 02:33 AM IST
सार

मानसून की बेरुखी के कारण चंडीगढ़ के लोग भीषण गर्मी झेल रहे हैं। बुधवार की रात इस साल की सबसे गर्म रात रिकार्ड हुई है। बुधवार को न्यूनतम तापमान 30.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से छह डिग्री अधिक है।

विज्ञापन
Monsoon will be Active in Chandigarh From July 10
चंडीगढ़ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पिछले कई दिनों से भीषण गर्मी से जूझ रहे चंडीगढ़ के लोगों को जल्द राहत मिलने वाली है। शनिवार से मानसून सक्रिय हो रहा है। इससे अगले तीन से चार दिन अच्छी बारिश के संकेत मिल रहे हैं। नौ जुलाई शुक्रवार को भी कुछ इलाकों में हल्की बारिश दर्ज की जा सकती है। उसके बाद 11 व 12 जुलाई को ट्राइसिटी के कुछ इलाकों में भारी बारिश होने के आसार बन रहे हैं।

विज्ञापन


मौसम विभाग की ओर से बताया गया है कि मानसून को सक्रिय करने के लिए कम दबाव का क्षेत्र बंगाल के आसपास बन रहा है। इससे मानसून में तेजी आएगी और पूरे उत्तर और पश्चिम भारत में बारिश के अच्छे आसार बन रहे हैं। चंडीगढ़ में बारिश नहीं होने से लोगों को काफी गर्मी झेलनी पड़ रही है।
विज्ञापन



दिन व रात के तापमान सामान्य से ज्यादा दर्ज किए जा रहे हैं। इसके साथ ही लू का भी सामना करना पड़ रहा है। चंडीगढ़ में लगातार तीसरे दिन गर्म हवाएं चली। गुरुवार को अधिकतम तापमान 40.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से छह डिग्री ज्यादा रहा। जबकि न्यूनतम तापमान 30.6 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड हुआ, जो सामान्य से छह डिग्री अधिक रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन

साल की सबसे गर्म रही बुधवार की रात

रात का तापमान बढ़ने से लोगों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। बुधवार की रात इस साल की सबसे गर्म रात रिकार्ड हुई है। बुधवार को न्यूनतम तापमान 30.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। इससे पहले जुलाई की शुरुआत में ही न्यूनतम तापमान 30.5 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड हुआ था। दूसरी तरफ हवा में नमी की मात्रा काफी बढ़ गई है। गुरुवार को हवा में नमी की अधिकतम मात्रा 72 फीसदी रिकार्ड हुई, जबकि न्यूनतम 37 फीसदी।

अगले तीन दिन कैसा रहेगा मौसम
मौसम विभाग के मुताबिक अगले तीन दिन अधिकतम तापमान 37 से 34 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जाएगा, जबकि न्यूनतम तापमान 30 से 28 डिग्री के बीच। नौ जुलाई को हल्के बादल छा सकते हैं। एक दो स्थानों में हल्की बारिश भी दर्ज की जा सकती है। दस जुलाई को थोड़े ज्यादा इलाकों में बारिश होने की संभावना है। 11 व 12 जुलाई को ट्राइसिटी के सभी क्षेत्रों में बारिश होने के आसार हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed