फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Waiting for 3 lakh 57 thousand candidates in Haryana is over, portal opened for 32 thousand posts of Group C

Haryana: 3.57 लाख अभ्यर्थियों का इंतजार खत्म, ग्रुप सी के 32 हजार पदों के लिए खुला पोर्टल

Sun, 16 Apr 2023 05:08 AM IST
भूपेंद्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, चंड़ीगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, चंड़ीगढ़ Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Sun, 16 Apr 2023 05:08 AM IST
सार

इसके लिए सवा दो माह से इंतजार किया जा रहा था। खबर छपते ही एसएसएससी हरकत में आया। 5 मई रात 11.59 बजे तक पोर्टल खुला रहेगा, बाद में परीक्षाओं की तिथि जारी की जाएंगी।

विज्ञापन
Waiting for 3 lakh 57 thousand candidates in Haryana is over, portal opened for 32 thousand posts of Group C
HSSC Recruitment - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

संयुक्त पात्रता परीक्षा (सीईटी) पास करने के बाद करीब सवा दो माह से स्क्रीनिंग परीक्षा के लिए इंतजार करने वाले 3.57 लाख अभ्यर्थियों के लिए राहत की खबर है। अमर उजाला द्वारा अभ्यर्थियों की पीड़ा को उजागर करने के 24 घंटे के अंदर ही हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग हरकत में आ गया।

विज्ञापन


शनिवार को आयोग ने ग्रुप सी केे 31,998 पदों के लिए आवेदन करने को पोर्टल खोल दिया है। यह पोर्टल 15 अप्रैल से 5 मई रात 11.59 बजे तक चालू रहेगा। इसके बाद यह बंद कर दिया जाएगा। अभ्यर्थी आयोग की वेबसाइट. www.hssc.gov.in. पर जाकर https://onetimeregn.haryana.gov.in जाकर संबंंधित पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन


हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग ने इस संबंध में नोटिस किया है। कुल 401 श्रेणियों के इन 32 हजार पदों की लिखित परीक्षा के लिए 63 समूहों में बांटा गया है। प्रत्येक समूह के लिए लिखित परीक्षा की तिथियां भी जल्द घोषित की जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


हालांकि, आयोग पहले परीक्षाओं का संभावित शे्डयूल और पाठ्यक्रम पहले ही जारी कर चुका है, लेकिन जल्द ही फाइनल शेड्यूल जारी किया जाएगा। सभी सीईटी योग्य उम्मीदवारों को अंतरिम रूप से योग्य घोषित किया गया है और जिन उम्मीदवारों को योग्य घोषित नहीं किया गया है, लेकिन उन्होंने दावा किया है, वह सत्यापन नोटिस के आधार पर आवेदन कर सकते हैं। इसके अलावा, ईएसपी (इलीजीबल स्पोर्टस पर्सन) श्रेणियों के लिए पदों को विज्ञापित नहीं किया गया है, लेकिन ईएसपी उम्मीदवार मुख्य श्रेणी अर्थात सामान्य, एससी, बीसीए, बीसीबी आदि के तहत आवेदन भर सकते हैं।

ऐसे कर सकते हैं लाॅग इन, मिलेंगे 40 मिनट
उम्मीदवार पंजीकरण संख्या और जन्म तिथि के साथ आवेदन पत्र भरने के लिए लॉगिन कर सकते हैं। उन्हें ओटीपी प्राप्त होगा। उम्मीदवारों को सामाजिक-आर्थिक मानदंडों के तहत अंकों का दावा करने के लिए निर्धारित प्रोफार्मा में दस्तावेज अपलोड करने होंगे। साथ ही अपनी योग्यता और अनुभव के बारे में विवरण भरना जरूरी है। अभ्यर्थी को अपनी पसंद के पदों पर टिक करना होगा। उम्मीदवारों को अपनी ताजा फोटो और हस्ताक्षरित पत्र अपलोड करने होंगे। हालांकि, आयोग लिखित परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र जारी करने से पहले आवेदन पत्र और अपलोड किए गए योग्यता दस्तावेजों और अनुभव दस्तावेजों की जांच करेगा। आवेदन पत्र भरने के लिए उम्मीदवारों को 40 मिनट का समय दिया जाएगा।


अभ्यर्थियों को आवेदन करते सम पूरी सावधानी बरतनी चाहिए। भरे हुए विवरण और अपलोड किए गए दस्तावेजों के अनुसार जांच की जाएगी और यदि कोई कमी पाई जाती है तो उम्मीदवार स्वयं इसके लिए उत्तरदायी होंगे। इसलिए पूरी जांच पड़ताल के बाद ही संंबधित पदों के लिए आवेदन करें। -भोपाल सिंह खदरी, चेयरमैन, एचएसएससी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed