फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   VVIP PU will come for Khelo India Games, Image Improvement Department

खेलो इंडिया गेम्स के लिए वीवीआईपी आएंगे पीयू, छवि सुधारें विभाग

Wed, 01 Jun 2022 02:06 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Wed, 01 Jun 2022 02:06 AM IST
विज्ञापन
VVIP PU will come for Khelo India Games, Image Improvement Department
चंडीगढ़। पंजाब यूनिवर्सिटी के वाइस चांसलर प्रो. राजकुमार की ओर से मंगलवार को सभी विभागों के अध्यक्षों, डीयूआई के साथ बैठक बुलाई गई। इस दौरान विभागों को आगामी होने वाले खेलो इंडिया गेम्स और योग दिवस पर होने वाले कार्यक्रम के बारे में बताया गया और विभागों की छवि सुधारने के लिए निर्देश दिए गए। इसके साथ ही विभागों में दाखिला प्रक्रिया के लिए अधिक आवेदनों के लिए प्रयास करने के लिए कहा।
विज्ञापन

पंजाब यूनिवर्सिटी में इसी माह से खेलो इंडिया गेम्स की शुरुआत हो रही है। पीयू फुटबॉल और आर्चरी के मुकाबलों की मेजबानी करेगा। पीयू के खेल ग्राउंड पर मुकाबले खेले जाएंगे। मुकाबलों से पहले दोनों खेलों का कैंप पीयू में लगाया जाना है। इसके लिए पीयू के खेल विभाग ने तैयारियां शुरू कर दी हैं।
विज्ञापन

वीसी प्रो. राजकुमार ने कहा चूंकि खेलों के कारण वीआईपी और वीवीआईपी लोगों का पीयू परिसर में दौरा होगा इसलिए विभागों का रख-रखाव बेहतर किया जाए जिससे पीयू की बेहतरीन छवि बने। विभाग अपने बेहतर कामों को कलात्मक तरीके से प्रदर्शित करें। विद्यार्थियों के साथ मिलकर अनुशासन और व्यवस्था को बेहतर बनाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विभाग दाखिले में आवेदन बढ़ाएं
पीयू वीसी प्रो. राजकुमार ने विभागाध्यक्षों को निर्देशित किया कि पिछले वर्ष कई विभागों में दाखिला आवेदन कम रहे थे इसलिए इस बार विभाग अपनी दाखिला प्रक्रिया पर बेहतर ढंग से काम करें। सोशल मीडिया और अन्य प्लेटफॉर्म के जरिए पीयू दाखिला और कोर्स के बारे में विद्यार्थियों तक जानकारी पहुंचाई जाए। इस बार कोशिश रहे कि किसी भी विभाग में सीटें खाली नहीं रहें। दाखिला आवेदन को लेकर दो हफ्ते पहले डीयूआई की ओर से भी विभागाध्यक्षों के साथ बैठक कर उन्हें निर्देश भेजे गए थे। इस दौरान विभागों को स्पष्ट किया था कि वे अपने विभागों की उपलब्धियों, सुविधाओं, सीटों, कोर्स डिटेल, पाठ्यक्रम इत्यादि पर छोटी वीडियो बनाई जाए। ये वीडियो विभागों के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म और यूनिवर्सिटी के सोशल मीडिया हैंडल पर पोस्ट किया जाए और प्रमोट किया जाए। इसमें अपने एलुमनी को भी शामिल किया जाए। पीयू की रैंकिंग के बारे में बताया जाए और स्पष्ट किया जाए कि चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी से पीयू का कोई संबंध नहीं है। चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी पंजाब में है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed