फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   VP Singh Badnaur GMCH-16 director Run Corona Mobile Testing Van soon

वीपी सिंह बदनौर ने जीएमसीएच-16 के डायरेक्टर को दिया आदेश, कहा- जल्द चलाया जाएं कोरोना मोबाइल टेस्टिंग वैन

Mon, 17 Aug 2020 10:51 PM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Mon, 17 Aug 2020 10:51 PM IST
विज्ञापन
VP Singh Badnaur GMCH-16 director Run Corona Mobile Testing Van soon
चंडीगढ़। शहर में बढ़ते कोरोना के संक्रमण का पता लगाने के लिए स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी मोबाइल वैन से शहर के विभिन्न हिस्सों में जाकर लोगों की जांच करेंगे। चंडीगढ़ के प्रशासक वीपी सिंह बदनौर ने जीएमसीएच-16 के डायरेक्टर को यह काम जल्द शुरू करने के आदेश दिए हैं। उन्होंने कहा है कि इससे शहर के उन सीनियर सिटीजन को लाभ पहुंचेगा, जो विभिन्न कारणों से अस्पताल नहीं पहुंच पा रहे थे। बदनौर ने यह आदेश कुछ दिन पहले भी जारी किए थे।
विज्ञापन

सोमवार को ट्राइसिटी के अधिकारियों के साथ प्रशासक ने एक समीक्षा बैठक की। बैठक में पीजीआई के डायरेक्टर प्रो. जगतराम ने बताया कि उनके यहां 141 मरीज कोविड-19 वार्ड में भर्ती हैं, जिनमें से 49 चंडीगढ़, 53 पंजाब, 15 हरियाणा, 11 हिमाचल प्रदेश और बाकी अन्य राज्यों से संबंध रखते हैं। बताया कि उन्होंने कोरोना वायरस के 700 सैंपल लिए गए थे, जिनमें से 53 पॉजीटिव पाए गए हैं। जीएमसीएच-32 के डायरेक्टर प्रिंसिपल डॉ. बीएस चवन ने बताया कि उनके यहां कोरोना वायरस के 414 सैंपल लिए गए थे, जिनमें से 49 पॉजिटिव पाए गए। इसके अलावा पिछले 3 दिनों में कोरोना के 137 मरीज ठीक हो कर घर लौटे हैं।
विज्ञापन

डायरेक्टर हेल्थ सर्विसेज डॉ. जी दीवान ने बताया कि रेलवे स्टेशन व बस डिपो पर स्क्रीनिंग का काम जारी है। बैठक में पंचकूला और मोहाली के डीसी भी उपस्थित रहे। मोहाली के डीसी ने बताया कि उनके यहां कोरोना वायरस के 936 सक्रिय मामले हैं। पंचकूला के डीसी ने बताया कि उनके यहां 444 सक्रिय मामले हैं। चंडीगढ़ के डीसी ने बताया कि शहर में 936 सक्रिय मामले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोरोना के प्रति लोगों को फिर करना होगा जागरूक : बदनौर
बैठक में जीएमसीएच-32 और पीजीआई के प्रमुखों ने प्रशासक को बताया कि उनके आदेशानुसार कोविड-19 के लिए 100 अतिरिक्त बेड तैयार करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है और जल्द ही वह इस काम को पूरा कर लेंगे। प्रशासक बदनौर ने चंडीगढ़ प्रशासन के अधिकारियों को आदेश दिए कि वह शहर के बुजुर्गों व पहले से ही अन्य गंभीर बीमारियों से ग्रसित लोगों का खास ध्यान रखें ताकि मृतकों की संख्या शहर में न बढ़ पाए। बदनौर ने कहा कि लोगों को एक बार फिर से कोरोना वायरस को लेकर जागरूक करना होगा ताकि तेजी से फैलते संक्रमण पर लगाम लगाई जा सके। उन्होंने सुझाव दिया कि मोबाइल मैसेजिंग के सहारे एक बल्क मैसेज सभी के मोबाइल पर भेजा जाए, जिसमें उन्हें कोरोना से संबंधित जानकारियां व लक्षण दिखाई देने पर जांच कराने संबंधी निर्देश लिखे हों। प्रशासक ने आदेश दिया कि वह लोग जो अन्य राज्यों से चंडीगढ़ में बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं के लिए आ रहे हैं, समाजसेवी व वॉलंटियर्स उनकी मदद कर सकते हैं और साथ ही उन पर नजर रख सकते हैं, ताकि वह शहर में कोरोना के संक्रमण फैलाने का कारण न बनें।

सांसद और जनप्रतिनिधियों संग आज प्रशासक करेंगे बैठक
चंडीगढ़। कोरोना महामारी में शहर की व्यवस्थाओं को लेकर प्रशासक वीपी सिंह बदनौर मंगलवार को सांसद किरण खेर, मेयर राजबाला मलिक व पार्षदों के साथ बैठक करेंगे। इस दौरान एडवाइजर मनोज परिदा व कमिश्नर केके यादव के अलावा अन्य लोग भी मौजूद रहेंगे। बता दें कि शहर में महामारी चरम पर है। प्रतिदिन बढ़ती मरीजों की संख्या व मृत्युदर प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों की चिंता बढ़ी हुई है। ऐसे में प्रशासक ने सभी जनप्रतिनिधियों से भी सुझाव देने के लिए कहा है ताकि क्षेत्रीय पार्षदों से उनके क्षेत्र की स्थिति के बारे में चर्चा कर आगामी कदम उठाए जा सकें। वहीं शहर में रुके हुए विकास कार्यों को कैसे शुरू कराया जाए इस पर भी चर्चा करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed