फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Voting In Jalandhar Today For Jalandhar Lok Sabha Bypoll

Jalandhar Bypoll: जालंधर में मतदान आज, पहली बार बूथों पर वेब कास्टिंग, सुरक्षा बलों की 70 कंपनियां तैनात

Wed, 10 May 2023 12:38 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Wed, 10 May 2023 12:38 AM IST
सार

किसी भी मदद के लिए मतदाता 1950 पर कॉल कर सकते हैं। चुनाव करवाने का जिम्मा 9865 कर्मचारियों पर रहेगा। संवेदनशील मतदान केंद्रों के लिए 302 माइक्रो ऑब्जर्वर तैनात किए जाएंगे। पोलिंग बूथ के 100 मीटर के दायरे में कोई भी प्रत्याशी प्रचार नहीं कर पाएगा।

विज्ञापन
Voting In Jalandhar Today For Jalandhar Lok Sabha Bypoll
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : i stock

विस्तार

जालंधर लोकसभा सीट पर बुधवार को मतदान होगा। नौ विधानसभा क्षेत्रों के मतदाता 1972 केंद्रों पर सुबह सात बजे से शाम साढ़े छह बजे तक वोट डाल सकेंगे। 16 लाख से ज्यादा मतदाता 19 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला करेंगे। जालंधर लोकसभा (आरक्षित) सीट कांग्रेस सांसद संतोख सिंह चौधरी के निधन के बाद खाली हुई थी। इस बार यहां मुकाबला चतुष्कोणीय है।

विज्ञापन


आप ने पूर्व विधायक रिंकू को मैदान में उतारा है, जो कुछ दिन पहले ही कांग्रेस छोड़ पार्टी में शामिल हुए थे। कांग्रेस ने संतोख सिंह चौधरी की पत्नी कर्मजीत कौर पर भरोसा जताया है। भाजपा ने पंजाब विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष चरणजीत सिंह अटवाल के बेटे इंदरबीर सिंह अटवाल को टिकट दिया है। 
विज्ञापन


अटवाल शिअद से भाजपा में आए हैं। शिअद ने बंगा सीट से अपने दो बार के विधायक सुखविंदर कुमार सुखी को मैदान में उतारा है, जो पेशे से डॉक्टर हैं। शिअद उम्मीदवार को उसकी सहयोगी बहुजन समाज पार्टी का समर्थन प्राप्त है। सिमरनजीत सिंह मान के नेतृत्व वाले शिरोमणि अकाली दल (अमृतसर) ने गुरजंट सिंह को मैदान में उतारा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

पंजाब के मुख्य निर्वाचन अधिकारी (सीईओ) सिबिन सी ने बताया कि सुरक्षा के लिहाज से जिले में 70 कंपनियां तैनात की गई हैं। पहली बार सभी बूथों पर वेब कास्टिंग होगी। 166 पोलिंग स्टेशनों के बाहर अतिरिक्त कैमरे लगाए गए हैं। इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) ले जाने वाले 703 वाहनों की ग्लोबल पोजिशनिंग सिस्टम (जीपीएस) से ट्रैकिंग की जाएगी। हर विधानसभा क्षेत्र में तीन-तीन फ्लाइंग स्क्वायड तैनात की जाएंगी। इस तरह जालंधर के नौ विधासभा क्षेत्रों में 27 फ्लाइंग स्क्वायड तैनात रहेंगी।

45 मॉडल पोलिंग स्टेशन, नौ पिंक बूथ
मुख्य निर्वाचन अधिकारी (सीईओ) सिबिन सी ने बताया कि 45 मॉडल पोलिंग स्टेशन बनाए गए हैं। इनमें नौ पिंक बूथ होंगे, जहां सभी कर्मचारी महिलाएं होंगी। मतदान में 4839 ईवीएम, 2927 कंट्रोल यूनिट और 2973 वीवीपैट का प्रयोग किया जाएगा। हर पोलिंग स्टेशन पर पीने का पानी, टेंट, कुर्सियां और कम से कम एक व्हीलचेयर की सुविधा अनिवार्य की गई है।

सैनिटाइजर, साबुन और मास्क भी
हर पोलिंग स्टेशन पर दस्ताने, सैनिटाइजर, साबुन और मास्क और कोविड-19 नियमों के अंतर्गत सामग्री उपलब्ध होगी। कोविड वेस्ट के लिए कूड़ेदान और रंगदार थैले रखे जाएंगे। सभी पोलिंग स्टाफ को खाना और रिफ्रेशमेंट मुहैया करवाई जाएगी।

80 से अधिक उम्र के नागरिकों, दिव्यांगों को पोस्टल बैलेट की सुविधा
80 वर्ष से अधिक उम्र के नागरिकों (38,313), दिव्यांगों और कोविड मरीजों को पोस्टल बैलेट से मतदान की सुविधा उपलब्ध करवाई गई है। 888 मतदाता पोस्टल बैलेट से मतदान कर चुके हैं।

मदद के लिए 1950 पर करें कॉल
किसी भी मदद के लिए मतदाता 1950 पर कॉल कर सकते हैं। चुनाव करवाने का जिम्मा 9865 कर्मचारियों पर रहेगा। संवेदनशील मतदान केंद्रों के लिए 302 माइक्रो ऑब्जर्वर तैनात किए जाएंगे। पोलिंग बूथ के 100 मीटर के दायरे में कोई भी प्रत्याशी प्रचार नहीं कर पाएगा।

इनमें से किसी भी दस्तावेज से डाल सकते हैं वोट
वोटर कार्ड, आधार कार्ड, पासपोर्ट, ड्राइविंग लाइसेंस, पैन कार्ड, पेंशन दस्तावेज, बैंक या डाकखाने की पासबुक, मनरेगा जॉब कार्ड, सेहत बीमा कार्ड, स्मार्ट कार्ड, सरकारी मुलाजिमों का आईडी कार्ड, सांसद-विधायक का अधिकृत पहचान पत्र, दिव्यांगता शिनाख्ती कार्ड दिखाकर भी वोट कर सकते हैं।
 

  • कुल उम्मीदवार: 19
  • पुरुष उम्मीदवार: 15
  • महिला उम्मीदवार: 4
  • मतदान केंद्र: 1972
  • संवेदनशील: 542
  • अति संवेदनशील: 16
  • -कुल मतदाता: 16,21,800
  • पुरुष मतदाता: 8,43,299
  • महिला मतदाता: 7,75,173
  • फर्स्ट टाइम वोटर्स: 23,649
  • दिव्यांग मतदाता: 10,286
  • सर्विस वोटर्स: 1851
  • ट्रांसजेडर मतदाता: 41
  • एनआरआई मतदाता: 73
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed