फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Visra report takes two months, hundreds of reports hang

विसरा रिपोर्ट आने में लगते हैं दो महीने, सैकड़ों रिपोर्ट्स लटकीं

Mon, 16 Dec 2019 11:38 PM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Mon, 16 Dec 2019 11:38 PM IST
विज्ञापन
Visra report takes two months, hundreds of reports hang
चंडीगढ़। छह वर्षों में शहर में संदिग्ध परिस्थितियों में 929 शव बरामद हो चुके हैं। इनमें से ज्यादातर मामलों में अभी भी मौतों का खुलासा नहीं हो सका है। सूत्रों के अनुसार विसरा रिपोर्ट आने में दो महीने से भी ज्यादा का वक्त लग जाता है। आला अधिकारियों के अनुसार इसकी एक वजह यह भी है कि सेक्टर 36 स्थित फोरेंसिक लैब शहर की एकलौती लैब है जिसमें देश के कई राज्यों से विसरा आते हैं। सुसाइड, एक्सीडेंट, जहर खुरानी समेत संदिग्ध परिस्थितियों में मिलने वाले शव पर पुलिस केस में पोस्टमार्टम रिपोर्ट लगा देती है और साथ ही विसरा सुरक्षित रखने की बात लिख देती है। विसरा को जांच के लिए तीस दिन के अंदर फोरेंसिक लैब भेजा जाता है। वहीं पुलिस आला अधिकारियों का कहना है कि कोर्ट में तारीख लगने पर लैब से विसरा रिपोर्ट मंगवा ली जाती है। जिसके आधार पर पुलिस कोर्ट में फाइल पेश करती है।
विज्ञापन

कुछ ही केसों में समय पर मिलती है रिपोर्ट
सेक्टर-36 में शहर की एक मात्र फोरेंसिक लैब स्थित है। इस लैब में चंडीगढ़ समेत अन्य जगहों से भी केस आते हैं। इनमें कुछ ही मामलों में रिपोर्ट समय पर मिलती है बाकी बचे ज्यादातर मामलों में रिपोर्ट आने में बहुत ज्यादा समय लग जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed