फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Virbhadra singh's son vikramaditya singh on akansh murder

अकांक्ष मर्डर: विक्रमादित्य बोले- राजनीतिक दबाव के चलते पुलिस नहीं कर रही ठीक से कार्रवाई

Sat, 11 Feb 2017 01:14 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Sat, 11 Feb 2017 01:14 AM IST
विज्ञापन
Virbhadra singh's son vikramaditya singh on akansh murder
सीएम वीरभद्र सिंह की पत्नी के भतीजे ने पीजीआई में दम तोड़ा - फोटो : अमर उजाला
हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह की पत्नी के भतीजे अकांक्ष सेन की पीजीआई में इलाज के दौरान मौत हो गई। उस पर वीरवार सुबह 5 बजे सेक्टर-9 में दो युवकों ने बीएमडब्ल्यू गाड़ी चढ़ा दी थी। पुलिस ने दोनों आरोपियों लांडरा निवासी हरमेहताब सिंह उर्फ फरीद सिंह राड़ेवाल और सोहाना निवासी बलराज सिंह रंधावा के खिलाफ अब हत्या की धारा जोड़ दी है। वहीं पुलिस अभी दोनों फरार आरोपियों को पकड़ नहीं पाई है। पुलिस की टीमें शुक्रवार को भी पंजाब के विभिन्न इलाकों में छापे मारती रही, लेकिन आरोपियों का कुछ पता नहीं चला।
विज्ञापन


वीरवार सुबह से ही कोमा में चल रहे अकांक्ष सेन ने शुक्रवार शाम को पीजीआई में अंतिम सांसें लीं। अकांक्ष की हालत नाजुक बनी हुई थी और उसे वेंटीलेटर पर रखा गया था। पुलिस के अनुसार अकांक्ष सेन पर बलराज सिंह रंधावा ने गुस्से में बीएमडब्ल्यू चढ़ा दी थी। कार का टायर उसके सिर के ऊपर से गुजर गया था।
विज्ञापन


पीजीआई में अतिरिक्त सिक्योरिटी गार्ड और पुलिसकर्मी तैनात करने पड़े
जैसे ही शुक्रवार शाम को डॉक्टरों ने अकांक्ष सेन को मृत घोषित किया। पीजीआई के बाहर उसके माता-पिता, भाइयों और बहनों का रो रोकर बुरा हाल हो गया। हिमाचल प्रदेश से भी उनके रिश्तेदार पहुंचने लगे। पीजीआई ट्रामा सेंटर के बाहर रिश्तेदारों व दोस्तों की भारी भीड़ जमा हो गई। इसके बाद ट्रॉमा सेंटर के बाहर पीजीआई प्रशासन ने अतिरिक्त सिक्योरिटी गार्ड और पुलिस कर्मचारियों को तैनात कर दिया गया। वहीं अकांक्ष सेन की मौत के बाद सेक्टर 9 में उनके कैफे बूम बॉक्स को भी बंद कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस पर लगाया अकाली नेता को बचाने का आरोप

Virbhadra singh's son vikramaditya singh on akansh murder
हिमाचल के सीएम वीरभद्र सिंह के साले के बेटे की हत्या - फोटो : अमर उजाला
पुलिस को बरतनी चाहिए थी सावधानी : डीएसपी
डीएसपी सेंट्रल राम गोपाल ने बताया कि अकांक्ष की मौत के बाद दोनों आरोपियों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर दिया गया है। पुलिस की टीमें लगी हुई हैं। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। उन्होंने बताया कि वीरवार को पुलिस पार्टी जब आरोपियों को पकड़ने के लिए लुधियाना गई थी तो दो पुलिसकर्मियों पर कुत्ते छोड़े गए। मगर पुलिसकर्मियों ने कुत्ते के काटने की कोई शिकायत नहीं दी है। डीएसपी ने कहा कि पुलिस टीम आरोपियों को पकड़ने गई थी। ऐसे में उनको रेड करते वक्त पूरी सावधानी बरतनी चाहिए थी। अंदर कुछ भी हो सकता था।

पुलिस पर लगाया अकाली नेता को बचाने का आरोप
सीएम वीरभद्र के बेटे विक्रमादित्य ने यूटी पुलिस पर आरोपियों को बचाने का आरोप लगाया। विक्रमादित्य ने कहा कि पुलिस अकाली दल के नेता फरीद सिंह राड़ेवाल को बचाने में लगी हुई है। फरीद सिंह राडे़वाल प्राइम मिनिस्टर ऑफ पटियाला ईस्ट स्टेट रहे ज्ञान सिंह राडे़वाल का पड़पोता है। ज्ञान सिंह राड़ेवाल कैरों सरकार में मंत्री भी रहे थे।

सीएम की पत्नी और बेटा वीरवार को ही पहुंच गए थे पीजीआई
वीरभद्र सिंह की पत्नी प्रतिभा सिंह और बेटा विक्रमादित्य वीरवार को ही पीजीआई पहुंच गए थे। वहीं हिमाचल प्रदेश के डीजीपी संजय कुमार भी पीजीआई पहुंच गए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed