फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Virat got out soon, fans disappointed, Pant became the 'saint' of the team

विराट हुए जल्द आउट, प्रशंसक निराश, पंत बने टीम के ‘संत’

Sat, 05 Mar 2022 02:26 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sat, 05 Mar 2022 02:26 AM IST
विज्ञापन
Virat got out soon, fans disappointed, Pant became the 'saint' of the team
मोहाली। भारत-श्रीलंका के बीच पीसीए स्टेडियम में विराट कोहली के 100वें टेस्ट मैच को देखने के लिए प्रशंसक उत्सुक थे, लेकिन उनके जल्द आउट होने से दर्शक निराश हो गए। मैच शुरू होने से पहले सम्मान सेरेमनी में राहुल द्राविड़ ने इस टेस्ट मैच के लिए विराट कोहली को टेस्ट कैप और मोमेंटो दिया। इस दौरान उनकी पत्नी अनुष्का शर्मा उन्हें गले लगाकर शुभकामनाएं दीं। फिर दोनों ने स्टेडियम में उपस्थित दर्शकों को हाथ हिलाकर धन्यवाद किया। सेरेमनी के दौरान विराट कोहली के भाई विकाश कोहली भी स्टेडियम के बॉक्स में उपस्थित थे। मैच देखने के लिए स्टेडियम में बीसीसीआई के अध्यक्ष सौरव गांगुली, सचिव जय शाह, उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला और कोषाध्यक्ष अरुण धूमल, पीसीए के प्रधान राजिंद्र गुप्ता भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन

विराट के आउट होते ही स्टेडियम में छाया सन्नाटा, भाई भी स्टेडियम से चले गए
टेस्ट में विराट कोहली की पारी देखने के लिए दर्शकों में काफी उत्साह देखने को मिला। युवा स्टेडियम के बाहर से विराट की जर्सी खरीदने के बाद उसे पहनकर मैदान पर पहुंचे। जैसे ही विराट मैदान पर बल्लेबाजी करने उतरे, तो प्रशंसकों ने जोरदार तालियां बजाकर उनका स्वागत किया। बेहतरीन बल्लेबाजी कर रहे विराट कोहली 45 रन पर जैसे ही आउट हुए तो पूरे स्टेडियम में सन्नाटा छा गया। आउट होने के तुरंत बाद ही विराट कोहली के भाई विकाश कोहली अपने दोस्तों के साथ स्टेडियम से बाहर निकल गए।
विज्ञापन

मेेरी पत्नी ही मेरी ताकत
मैदान पर सेरेमनी के दौरान विराट ने कहा कि 100 टेस्ट तक के सफर तय करने में मेरी परिवार, कोच और खासकर पत्नी का बड़ा योगदान है। इन सबकी बदौलत आज में इस मुकाम तक पहुंचा हूं। मेरी पत्नी ही मेरी ताकत है। क्रिकेट एक टीमवर्क गेम है। क्रिकेट बोर्ड और टीम का भी मुझे पूरा सहयोग मिलता रहा है। इस मौके पर भारत और श्रीलंका की टीमों के खिलाड़ी मैदान पर उपस्थित रहे। सभी ने तालियां बजाकर कोहली को सम्मान दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

अपने हीरो से सम्मान मिलना गौरव की बात
कोहली ने भारतीय टीम के कोच राहुल द्राविड़ के बारे में कहा कि जब वह 15 साल के थे तो (राहुल द्राविड़) मेरे हीरो थे। उनके साथ जो फोटो मैंने खिंचवाई थी, वह आज भी मेरे कमरे में लगी हुई है। आज उसी हीरो के हाथों सम्मानित होना मेरे लिए गर्व की बात है। वहीं, इस दौरान द्राविड़ ने कहा कि जब आप छोटे थे तो कभी सोचा नहीं होगा कि एक दिन आप अपना 100वां टेस्ट खेलेंगे।
विराट के आउट होते ही अनुष्का ने छोड़ा स्टेडियम
विराट कोहली जैसे ही आउट हुए उनकी पत्नी अनुष्का शर्मा उठकर चली गईं। वहीं, विराट की मां भी इस टेस्ट को देखने के लिए शहर में थी। लेकिन, स्टेडियम की बजाए वह होटल में रहीं और विराट की बेटी भी मौजूद रही। पूर्व भारतीय कप्तान विराट कोहली के क्रिकेट जीवन में आज का दिन अहम रहा।
मैदान पर कदम रखने से पहले नर्वस थे
मैच के बाद इस चैंपियन बल्लेबाज ने स्वीकार किया कि श्रीलंका के खिलाफ अपने 100वें टेस्ट मैच के लिए मैदान पर कदम रखने से पहले वह काफी नर्वस थे, क्योंकि उनको लगा कि यह उनका डेब्यू मैच है। टेस्ट मैच के दौरान महेंद्र सिंह धोनी के प्रशंसक राम बाबू, सचिन तेंदुलकर के प्रशंसक सुधीर, श्रीलंका के समर्थक पुबुदू सेनानायक वहां उपस्थित थे। प्रशंसकों के साथ मिलकर क्रिकेट खिलाड़ियों को हौसला बढ़ाने में लगे हुए थे।

खूब बिकीं खिलाड़ियों की जर्सियां
पीसीए स्टेडियम के बाहर सजी दुकानों पर भारतीय खिलाड़ियों की जर्सियां बिक रही थीं। प्रशंसक सबसे पहले विराट कोहली की जर्सी खरीदकर मैदान में पहुंचे, वहीं रोहित की जर्सी की भी काफी डिमांड रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed