फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Virasat Center will inspire youth to join armed forces: Chaudhary

युवाओं को सशस्त्र बल में शामिल होने को प्रेरित करेगा विरासत केंद्र : चौधरी

Sun, 16 Apr 2023 01:16 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 16 Apr 2023 01:16 AM IST
विज्ञापन
Virasat Center will inspire youth to join armed forces: Chaudhary
आईएएफ हेरिटेज सेंटर चंडीगढ़ का दौरा करते एयर चीफ मार्शल वीआर चौधरी।
चंडीगढ़। एयर चीफ मार्शल वीआर चौधरी (पीवीएसएम, एवीएसएम, वीएम, एडीसी) ने चंडीगढ़ प्रशासक के सलाहकार धर्मपाल के साथ शनिवार को वायुसेना विरासत केंद्र (आईएएफ हेरिटेज सेंटर) का दौरा किया।उन्होंने 8 मई 2023 को रक्षामंत्री द्वारा किए गए उद्घाटन के बाद इस परियोजना की प्रगति की समीक्षा की। जीएनएटी, मिग-21, मिग-23, एचपीटी-32 जैसे सभी स्थापित पुराने विमानों का निरीक्षण करते हुए एयर चीफ मार्शल ने संतोष व्यक्त किया और कहा कि यह युवाओं को भारतीय सशस्त्र बलों में शामिल होने के लिए प्रेरित करेगा।
विज्ञापन

इस दौरान प्रोजेक्ट डायरेक्टर और उनकी टीम ने एयर चीफ मार्शल को एयर सिमुलेटर की कार्यप्रणाली दिखाई। पाकिस्तान के साथ 1947-48, 1965 और 1971 के संघर्ष में कश्मीर अभियान के दौरान भारतीय वायुसेना की भूमिका को इस केंद्र में बेहतरीन तरीके से प्रदर्शित किया गया है। वायुसेना प्रमुख ने ऑडियो वीडियो गैलरी, होलोग्राम और इंटर एक्टिव कियोस्क की भी समीक्षा की। सीएएस को परियोजना निदेशक ग्रुप कैप्टन पीएस लांबा ने अपनी प्रस्तुति के दौरान चंडीगढ़ प्रशासन के अधिकारियों की उपस्थिति में उद्घाटन से पहले और बाद की गतिविधियों के बारे में जानकारी दी।
विज्ञापन

एयर मार्शल मकरंद रानाडे (एवीएसएम, वीएम) और पश्चिमी वायुसेना के वरिष्ठ वायु सेना अधिकारी भी इस दौरान मौजूद रहे। वायु सेना परिवार कल्याण संघ की अध्यक्ष नीता चौधरी ने वायु योद्धाओं की पत्नियों के कल्याण से संबंधित चर्चा की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed