फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   viral video of hisar farmers dance with girls on protest place

वीडियो में देखिए मुआवजा लेने आए किसानों की 'रंगीनियां'

Tue, 18 Aug 2015 03:44 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हिसार
ब्यूरो/अमर उजाला, हिसार Updated Tue, 18 Aug 2015 03:44 PM IST
विज्ञापन
viral video of hisar farmers dance with girls on protest place

मुआवजा मांगने को लेकर पहुंचे किसानों को स्टेज पर हरियाणवी डांस दिखाया गया। किसानों ने डांस करने वाली लड़कियों पर खूब पैसे उड़ाए। हजारों रुपये देकर डांस के लिए इन कलाकारों को बुलाया गया था। करीब दो घंटे तक डांस प्रोग्राम चला और इस दौरान जमकर नोट उड़ाए गए।

विज्ञापन


मय्यड़ गांव में किसानों को नरमा में सफेद मक्खी के प्रकोप से बर्बाद हो रही फसलों के मुआवजे की मांग को लेकर बुलाया गया था। समारोह के आयोजक ने तीन दिन पहले प्रशासन को अल्टीमेटम दिया था। इसके बाद 17 अगस्त को प्रदर्शन का ऐलान किया गया था। सोमवार को किसान धरना स्थल पर पहुंचे। यहां किसानों को स्टेज पर डांस दिखाया गया।
विज्ञापन


स्टेज पर लड़कियों ने अलग-अलग गानों पर ठुमके लगाए। इसमें जेल करावगी रै छोरी जेल करावगी सहित अन्य गाने पर महिला कलाकारों ने खूब ठुमके लगाए। इतना नहीं महिलाओं ने साड़ी का पल्लू कई बार लहराया, जिसपर सर्वाधिक तालियां बजती रहीं। बड़ी संख्या में युवा इस डांस कार्यक्रम की वीडियो बनाते रहे। दोपहर बाद तक यह विडियो व्हाट्स एप के जरिए वायरल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

नाराज किसानों को खुश करने को बुलाई ‌थीं डांसर्स

viral video of hisar farmers dance with girls on protest place

जानकारी के अनुसार हरियाणवी डांस के लिए बुलाए कलाकारों पर हजारों रुपये खर्च किए गए थे। किसानों को खुश करने के लिए लड़कियों को स्टेज पर डांस कराया गया। खुद के लिए मुआवजा मांगने वाले किसानों ने डांस पर खुश होकर 500-500 रुपये के नोट उड़ाए। बड़ी संख्या में किसान लड़कियों के डांस के साथ झूमते नजर आए।

सीएम के ओएसडी भी पहुंचे
आयोजक जोगेंद्र मय्यड ने बताया कि किसानों ने अनिश्चित कालीन धरना शुरू किया था। सीएम के ओएसडी भूपेंद्र सिंह मौके पर पहुंचे। उन्होंने किसानों को आश्वासन दिया कि मुआवजे व गिरदावरी की मांग को गंभीरता से लिया जाएगा। सीएम के विदेश से लौटते ही इस पर विमर्श होगा।

भारतीय किसान संघर्ष समिति हरियाणा के प्रधान सुरेश कौथ ने कहा कि धरने में ऐसा हुआ मेरी जानकारी में नहीं है। ऐसा नहीं किया जाना चाहिए था। मैं जोगेंद्र को कहूंगा आगे से इस तरह की घटना नहीं होनी चाहिए।

प्रोग्राम तो धरने के लिए ही था। किसानों ने अपनी मांग को लेकर धरना दिया था। भीड़ जुटाने के लिए कुछ तो करना पड़ता है। डांस अच्छी बात तो नहीं अब आगे से ध्यान रखेंगे।
- जोगेंद्र मय्यड़, कार्यक्रम आयोजक

यहां देखें वीडियो


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed