{"_id":"67e1ba6f6bdec9ea90078a47","slug":"vipreet-raj-yoga-is-formed-on-shanishari-amavasya-chandigarh-news-c-16-pkl1091-665360-2025-03-25","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"शनैश्चरी अमावस्या 29 को: चार दिन बाद जन्म लेने वाले बच्चे होंगे अत्यंत भाग्यशाली... जानें इसका कारण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शनैश्चरी अमावस्या 29 को: चार दिन बाद जन्म लेने वाले बच्चे होंगे अत्यंत भाग्यशाली... जानें इसका कारण
Tue, 25 Mar 2025 01:32 AM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो
नीरज कुमार, संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़
नीरज कुमार, संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़
Published by: चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 25 Mar 2025 01:32 AM IST
सार
29 मार्च को शनैश्चरी अमावस्या है। ज्योतिषियों के अनुसार इस दिन एक विपरीत राजयोग बन रहा है।
विज्ञापन
Pregnant Women
- फोटो : freepik.com
विस्तार
29 मार्च को शनैश्चरी अमावस्या पर विपरीत राजयोग बन रहा है। विपरीत राजयोग में जन्म लेने वाले बच्चे अत्यंत भाग्यशाली होंगे। यह योग 29 की रात 10 बजकर 22 मिनट से रात 12 बजकर 15 मिनट तक रहेगा। इस समय में वृष राशि में बृहस्पति है जो शुक्र की राशि है। यही नहीं शुक्र मीन राशि में है, जो बृहस्पति की राशि है।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: खतरे में पंजाब यूनिवर्सिटी की सुरक्षा: भर्ती नहीं किए जा रहे सुरक्षाकर्मी, चार-चार बिल्डिंग एक के हवाले
विज्ञापन
चंडीगढ़ सेक्टर-30 के श्री महाकाली मंदिर स्थित भृगु ज्योतिष केंद्र के प्रमुख और कर्मकांडी बीरेंद्र नारायण मिश्र ने कहा कि विपरीत राजयोग में जन्म लेने वाला बच्चा भाग्यशाली, निरोग, विद्वान और माता-पिता के लिए भी भाग्यशाली व उन्नति कारक होगा। उन्होंने कहा कि मालव्य योग भी बन रहा है, क्योंकि शुक्र उच्च का है। मीन राशि में शुक्र उच्च का होता है। शुक्र त्रिकोण में बैठा है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि अमावस्या 28 मार्च शुक्रवार को शाम 7 बजकर 56 मिनट से शुरू होकर अगले दिन शनिवार शाम को 4 बजकर 28 बजे तक रहेगा।