फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Violation of the code of conduct, 119 complaints came to the Election Commission

आचार संहिता के नियमों का उल्लंघन, चुनाव आयोग के पास पहुंची 119 शिकायतें

Tue, 21 Dec 2021 02:12 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Tue, 21 Dec 2021 02:12 AM IST
विज्ञापन
Violation of the code of conduct, 119 complaints came to the Election Commission
चंडीगढ़। नगर निगम के चुनाव प्रचार में आचार संहिता के नियमों की खूब धज्जियां उड़ रही हैं। राज्य चुनाव आयोग के पास अब तक 119 शिकायतें पहुंची हैं। इनमें से सबसे ज्यादा 29 शिकायतें वार्ड नंबर-2 दो से हैं। ये शहर के सबसे वीआईपी सेक्टर हैं।
विज्ञापन

आयोग के पास वार्ड नंबर-29 से 27 शिकायतें, वार्ड नंबर-23 से 15, वार्ड नंबर-22 से 7, वार्ड नंबर-5 से 7 व अन्य वार्डों से आई हैं। आयोग की ओर से तत्काल इन शिकायतों पर कार्रवाई की जा रही है। आयोग के अधिकारियों ने बताया कि इन शिकायतों में अधिकतर गलत जगह झंडा, पोस्टर व बैनर लगाने की हैं। विभाग की ओर से संबंधित अधिकारियों को इसकी सूचना देकर नियमों के अनुसार कार्रवाई की जाती है। वार्ड 2 में सेक्टर-एक से 10 तक आते हैं। यह शहर का सबसे वीआईपी इलाका है। लोग भी काफी जागरूक हैं, इसलिए आचार संहिता के नियमों की जहां कहीं भी उल्लंघना हो रही है, वह आयोग को जानकारी दे रहे हैं।
विज्ञापन

यहां कर सकते हैं शिकायत
चुनाव संबंधी किसी शिकायत के लिए लोग 5025108, 5025109 और 5003206 पर कॉल कर सकते हैं। सेक्टर-17 स्थित राज्य चुनाव आयोग के दफ्तर में जाकर भी शिकायत कर सकते हैं। इसके अलावा निगम चुनाव चंडीगढ़ मोबाइल एप को डाउनलोड कर वहां भी शिकायत दर्ज करा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed