फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Vikram Dhawan appointed as Senior Vice President of AAP, Vijay Pal Singh appointed General Secretary

विक्रम धवन को बने आप के वरिष्ठ उपाध्यक्ष, विजय पाल सिंह महासचिव नियुक्त

Thu, 07 Oct 2021 01:12 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Thu, 07 Oct 2021 01:12 AM IST
विज्ञापन
Vikram Dhawan appointed as Senior Vice President of AAP, Vijay Pal Singh appointed General Secretary
चंडीगढ़। आम आदमी पार्टी ने नगर निगम चुनाव के लिए तैयारियां तेज कर दी हैं। बुधवार को पार्टी ने संगठनात्मक ढांचे में कई बदलाव किए। आप के वरिष्ठ नेता हरमोहन धवन के बेटे विक्रम धवन को पार्टी का वरिष्ठ उपाध्यक्ष बनाया गया है। वहीं पूर्व डीएसपी विजय पाल सिंह को महासचिव संगठन एवं प्रशासन बनाया है। पार्टी ने संगठन विस्तार करते हुए तीन उपाध्यक्षों समेत दो महासचिव के नामों का की घोषणा की।
विज्ञापन

चंडीगढ़ प्रभारी आप विधायक जरनैल सिंह ने संदीप भारद्वाज, नरेश गर्ग और कौशल सिंह को पार्टी उपाध्यक्ष बनाने की घोषणा की। विक्रम पुंडीर और यादविंदर मेहता को पार्टी ने महासचिव नियुक्त किया है। जरनैल सिंह ने कहा कि आगामी नगर निगम चुनावों को देखते हुए पार्टी ने यह फैसला लिया है। हालांकि आप के कुछ पुराने नेताओं ने इस पर नाराजगी भी जाहिर की है। उन्होंने सोशल मीडिया के माध्यम से अपनी बात भी संगठन तक पहुंचाने का प्रयास किया। इस मौके पर आप चंडीगढ़ के सह प्रभारी प्रदीप छाबड़ा, प्रधान प्रेम गर्ग, चुनाव प्रचार समिति के अध्यक्ष चंद्रमुखी शर्मा मौजूद थे।
विज्ञापन

जस्सी लुबाना यूथ विंग के अध्यक्ष नियुक्त
जरनैल सिंह ने यूथ विंग का भी विस्तार किया। इस दौरान जस्सी लुबाना को यूथ विंग का अध्यक्ष बनाया गया। वहीं, वीरेंद्र सिंह वीरू को उपाध्यक्ष और राजेश साहिल को महासचिव बनाया गया। पदाधिकारियों का कहना है पार्टी को मजबूती देने के लिए यूथ विंग को मजबूत करना जरूरी है। इसलिए इसका भी संगठन विस्तार जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed