फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Vijay was not happy with the first attack, wanted to kill Sandeep

पहले हमले से खुश नहीं था विजय, जान से मारना चाहता था संदीप को

Thu, 05 Nov 2020 02:15 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Thu, 05 Nov 2020 02:15 AM IST
विज्ञापन
Vijay was not happy with the first attack, wanted to kill Sandeep
चंडीगढ़। सेक्टर-25 के पूर्व प्रधान संदीप पर गोली चलाने के आरोपी विजय ने पुलिस को पूछताछ में बताया है कि वह संदीप पर दोबारा हमला कर उसे मौत के घाट उतारना चाहता था। क्योंकि वह पहले वाले हमले से खुश नहीं था। इस बार वह संदीप को जान से मारना चाहता था। बता दें कि क्राइम ब्रांच ने सेक्टर-25 निवासी विजय (25) को मंगलवार को धनास मोड़ के पास से गिरफ्तार किया था।
विज्ञापन

पूछताछ में विजय ने बताया कि बीते 19 अक्तूबर को विजय अपने साथी शुभम उर्फ बिल्लू के साथ सेक्टर-25 स्थित संदीप की दुकान में गया था। इसके बाद दोनों ने संदीप पर फायरिंग कर दी। इस दौरान दुकान के बाहर एक साथी बाइक पर उनका इंतजार कर रहा था। हमले के बाद तीनों मौके से फरार हो गए थे। वारदात को अंजाम देने के बाद विजय किसी गैंग से जुड़ना चाहता था, इसलिए वह पंजाब के पटियाला में हरविंदर उर्फ जॉय की गैंग में शामिल होने चला गया। पटियाला में उसने हरविंदर की गैंग का विश्वास जीत लिया और उनके ग्रुप में शामिल हो गया। हरविंदर उर्फ जॉय ने पटियाला में एक रैली के दौरान अपने विरोधी ग्रुप पर फायरिंग की थी, जिसमें तीन लोग घायल हुए थे। इसी बीच विजय को तलाश रही क्राइम ब्रांच की टीम को सूचना मिली थी कि विजय संदीप पर किए गए हमले से संतुष्ट नहीं है। वह उसे जान से मारना चाहता है। उसे मारने के लिए तलाश रहा है, लेकिन इससे पहले ही क्राइम ब्रांच ने उसे गिरफ्तार कर लिया। उसकी गिरफ्तारी से चंडीगढ़ में एक बड़ी गैंगवार होने से रुक गई। क्योंकि रंजिश के चलते जॉनी और विजय के बीच गैंगवार होना तय था। संदीप का भाई जॉनी (22) भी हमले का बदला लेने के लिए विजय को तलाश रहा था। इससे पहले ही क्राइम ब्रांच ने उसे सेक्टर-25 से गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से पुलिस को एक तमंचा व चार कारतूस बरामद हुए हैं। उसके खिलाफ सेक्टर-11 थाने में आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। इसके साथ ही पुलिस ने राहुल उर्फ नाटा को गिरफ्तार किया है, जोकि विजय के कहने पर संदीप पर नजर रखे हुए था और हर पल की जानकारी विजय तक पहुंचा रहा था।
विज्ञापन

संदीप ने विजय के पिता पर किया था हमला
विजय और संदीप के बीच काफी पुरानी दुश्मनी है। संदीप ने कुछ समय पहले विजय के पिता पर हमला किया था। विजय को यह भी शक था कि उसके साथी कन्हैया की हत्या की साजिश भी संदीप ने रची थी। जांच में सामने आया कि विजय व संदीप के भाई जॉनी का पुराना आपराधिक रिकॉर्ड है। विजय के खिलाफ 15 अपराधिक मामले दर्ज हैं, जिसमें स्नैचिंग, लूट, डकैती, हत्या के प्रयास के मामले शामिल हैं। उसे लूटपाट के केस में 3 साल की सजा भी हो चुकी है। जॉनी को भी पुलिस पहले एक बार गिरफ्तार कर चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विजय का चौथा साथी गिरफ्तार
सेक्टर-11 थाना पुलिस ने मोहाली के जगतपुरा स्थित मद्रासी कॉलोनी निवासी विजय के चौथे साथी अमनदीप उर्फ अमन उर्फ हकला (20) को गिरफ्तार किया है। पुलिस पूछताछ में सामने आया कि अमन ने वारदात के दिन गोलीकांड के बाद आरोपियों को भगाने में मदद की थी। पुलिस ने अमन के पास से एक तमंचा सहित दो कारतूस बरामद किया है। वीरवार को आरोपी को ड्यूटी मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया जाएगा।

क्राइम ब्रांच ने एक और अपराधी को दबोचा
क्राइम ब्रांच ने पंचकूला निवासी जगदीप उर्फ जग्गी (25) को भी गिरफ्तार किया है। उसकी गिरफ्तारी मनीमाजरा एनएसी स्थित सॉलिटेयर होटल के बाहर से की गई है। उसके पास से एक पिस्टल व दो कारतूस बरामद हुए हैं। उसके खिलाफ मनीमाजरा थाने में आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज करवाया गया है। पकड़े गए आरोपी से क्राइम ब्रांच पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed