मोदी मंत्रिमंडल में सांपला-बीरेंद्र भी होंगे शामिल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंजाब में दलित वोट बैंक पर कब्जा जमाने की कोशिश कर रही भाजपा होशियारपुर से अपने सांसद विजय सांपला को केंद्र में ओहदा देने वाली है। वहीं हरियाणा से चौधरी बीरेंद्र सिंह के नाम पर भी मुहर लग चुकी है।
इनके अलावा संभावित दावेदारों में सांवरलाल जाट, रमेश बैस, जयंत सिन्हा, रामकृपाल यादव का नाम भी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मंत्रिमंडल का पहला विस्तार होने जा रहा है। संभावित नाम सामने आते ही मंत्रियों ने दिल्ली में डेरा डालना शुरू कर दिया है।
मंत्रिमंडल के संभावित नए चेहरे
भाजपा- मनोहर परिकर, हंसराज अहीर, मुख्तार अब्बास नकवी, जेपी नड्डा, रमेश बैस, चौधरी बीरेंद्र सिंह, रामकृपाल यादव, राज्यवर्धन राठौर, सांवरलाल जाट, जयंत सिन्हा, विजय सांपला और गिरिराज सिंह
शिवसेना- आनंद अडसूल या अनिल देसाई और सुरेश प्रभु
टीडीपी- वाई एस चौधरी
पहले विस्तार में एक दर्जन मंत्री होंगे शामिल
पहले विस्तार के तहत करीब एक दर्जन नए मंत्री राष्ट्रपति भवन के दरबार हॉल में शपथ लेंगे। मनोहर परिकर ने गोवा के सीएम पद से इस्तीफा देने की पुष्टि कर स्पष्ट कर दिया है कि वह मंत्रिमंडल में शामिल होने जा रहे हैं। उनका रक्षा मंत्री बनना लगभग तय हो गया है जबकि शिवसेना को भी दो मंत्रिपद मिल सकते हैं।
इसमें से सुरेश प्रभु भाजपा कोटे से कैबिनेट में शामिल हो सकते हैं। इसके अलावा टीडीपी की भी कैबिनेट में एंट्री होगी। शपथ से पहले प्रधानमंत्री मंत्रिमंडल में शामिल होने वाले सदस्यों के साथ चाय पर चर्चा करेंगे।
हालांकि विस्तार की आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है, मगर चयनित नेताओं को फोन करने का सिलसिला शुरू हो गया है। महाराष्ट्र से भाजपा सांसद हंसराज अहीर ने मंत्रिमंडल में शामिल किए जाने संबंधी फैसले की जानकारी दिए जाने की बात स्वीकार की है।
कुछ राज्य मंत्रियों को मिल सकती है प्रमोशन
विस्तार में कुछ वरिष्ठ मंत्रियों का बोझ हल्का किए जाने, कुछ मंत्रियों का विभाग बदले जाने और स्वतंत्र प्रभार वाले कुछ राज्य मंत्रियों को प्रमोशन दिए जाने की चर्चा है। शिवसेना और टीडीपी को प्रधानमंत्री ने एक-एक नाम सुझाने का अनुरोध किया है जबकि शिवसेना ने विस्तार में दो जगह मांगी है।
प्रधानमंत्री शिवसेना नेता सुरेश प्रभु को भाजपा कोटे से मंत्री बना सकते हैं। होशियारपुर से विजय सांपला रामदासिया समाज से हैं और चुनाव में अपने ही समाज के वरिष्ठ कांग्रेसी नेता मोहिंदर सिंह केपी को शिकस्त दे चुके हैं।