फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Vijay Rupani said prosperity and peace of Punjab is main agenda of BJP

Punjab: विजय रूपाणी ने की चुनाव तैयारियों की समीक्षा, बोले- पंजाब की खुशहाली व अमन-शांति BJP का मुख्य एजेंडा

Thu, 30 Mar 2023 01:33 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Thu, 30 Mar 2023 01:33 AM IST
सार

रूपाणी ने कहा कि पंजाब में भाजपा का जनाधार दिन-प्रतिदिन बढ़ रहा है, जिससे पंजाब की अन्य राजनीतिक पार्टियां बौखलाई हुई और चिंतित हैं, क्योंकि सभी विपक्षी दल जानते हैं कि इस बार जनता उन्हें वोट नहीं देगी। पंजाब भाजपा ने अपनी संगठनात्मक तैयारियां पूरी कर ली हैं। सूबे के निकाय और जालंधर लोकसभा उपचुनाव के लिए पार्टी पूरी तरह तैयार है। 

विज्ञापन
Vijay Rupani said prosperity and peace of Punjab is main agenda of BJP
विजय रूपाणी का स्वागत करते पंजाब भाजपा अध्यक्ष अश्वनी शर्मा। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पंजाब में जालंधर लोकसभा सीट पर उपचुनाव, निकाय चुनाव और संगठनात्मक मुद्दों पर पंजाब भाजपा के प्रभारी और गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी ने बुधवार को चंडीगढ़ स्थित पंजाब भाजपा मुख्यालय में प्रदेश अध्यक्ष अश्वनी शर्मा की अध्यक्षता में प्रदेश कोर कमेटी, पार्टी के पदाधिकारियों और जिला अध्यक्षों के साथ अलग-अलग बैठक की।

विज्ञापन


विजय रूपाणी अपने दो दिवसीय पंजाब दौरे के दूसरे दिन बुधवार को चंडीगढ़ पहुंचे। उनके साथ तरुण चुघ भी थे। भाजपा मुख्यालय में अश्वनी शर्मा ने उनका स्वागत किया। बैठक में भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री तरुण चुघ, सह-प्रभारी डॉ. नरेंदर सिंह रैना, अविनाश राय खन्ना, तीक्ष्ण सूद, श्वेत मलिक भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन


रूपाणी ने कहा कि पंजाब में भाजपा का जनाधार दिन-प्रतिदिन बढ़ रहा है, जिससे पंजाब की अन्य राजनीतिक पार्टियां बौखलाई हुई और चिंतित हैं, क्योंकि सभी विपक्षी दल जानते हैं कि इस बार जनता उन्हें वोट नहीं देगी। पंजाब भाजपा ने अपनी संगठनात्मक तैयारियां पूरी कर ली हैं। सूबे के निकाय और जालंधर लोकसभा उपचुनाव के लिए पार्टी पूरी तरह तैयार है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने पंजाब के लोगों से भाजपा का समर्थन करने की अपील करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन में पंजाबियों के लिए बहुत सम्मान और प्यार है और उनकी दिली ख्वाहिश है कि पंजाब हंसता-खेलता, रंगला और समृद्ध बने। पंजाब में अमन-चैन कायम रखना भाजपा का मुख्य उद्देश्य और मुख्य एजेंडा है। भाजपा पंजाब में अलगाववादी ताकतों के मंसूबों को कभी कामयाब नहीं होने देगी।

कांग्रेस के सत्याग्रह में टाइटलर भी शामिलः रूपाणी
रूपाणी ने राहुल गांधी के बारे में कहा कि कांग्रेस पार्टी किस तरह का सत्याग्रह कर रही है, जिसमें वह दोषी जगदीश टाइटलर को शामिल कर रही है। पंजाबवासी इसे कभी सहन नहीं करेंगे। कांग्रेस का विरोध अनुचित है, क्योंकि लोकसभा अध्यक्ष ने कानून के नियमों के अनुसार राहुल गांधी की सदस्यता रद्द की है।

केजरीवाल और मान कर रहे पंजाबियों का अपमानः शर्मा
अश्वनी शर्मा ने कहा कि अरविंद केजरीवाल और भगवंत मान बार-बार पंजाबियों और शहीदों का अपमान कर रहे हैं। पंजाब सरकार केंद्र की प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना को अपने बजट में बताकर जनता को बेवकूफ बना रही है। उन्होंने मनरेगा कार्यों के लिए मजदूरी दरों में वृद्धि, अमृतसर से लंदन के लिए सीधी उड़ान शुरू करने और अमृतसर से कनाडा के लिए सीधी उड़ान जल्द शुरू करने की घोषणा पर केंद्र सरकार को धन्यवाद दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed