{"_id":"a0012e6572b18499c812bf30d23568fd","slug":"vijay-hjare-cricket-trophy-updates-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवी के आलराउंड प्रदर्शन से फाइनल में पहुंचा पंजाब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवी के आलराउंड प्रदर्शन से फाइनल में पहुंचा पंजाब
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Mon, 24 Nov 2014 01:44 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंजाब ने ओडिसा की टीम को 7 विकेट से हराकर विजय हजारे ट्रॉफी के फाइनल में जगह बना ली। दोनों टीमों के बीच सेमीफाइनल मुकाबला अहमदाबाद में खेला गया। पंजाब के कप्तान हरभजन सिंह ने टॉस जीतकर ओडिसा को पहले बल्लेबाजी के लिए बुलाया। ओडिसा की टीम ने 50 ओवर में 8 विकेट पर 238 रन बनाए।
विज्ञापन
इसमें अरविंद सिंह ने 7 चौकों की मदद से 89 रन, नटराज बेहरा ने 61 रन और मलिक ने 36 रनों की पारी खेली। पंजाब की टीम के बलतेज सिंह ने 55 रन देकर 2 विकेट, हरभजन सिंह ने 35 रन देकर 1 विकेट, युवराज सिंह ने 27 रन देकर 1 विकेट, दीपक बंसल ने 33 रन देकर 1 विकेट, सिद्धार्थ कौल ने 50 रन देकर 1 विकेट लिया।
विज्ञापन
लक्ष्य का पीछा करने उतरी पंजाब की टीम ने 48.3 ओवर में 3 विकेट पर 244 रन बनाकर मैच जीत लिया। टीम के सलामी बल्लेबाज मनन वोहरा का विकेट जल्द ही गिर गया। इसके बाद अमितोज सिंह और मनदीप सिंह की जोड़ी ने 167 रन की साझेदारी की।
विज्ञापन
इसमें मनदीप सिंह ने 7 चौके और एक छक्के की मदद से 81 रन बनाए, जबकि अमितोज सिंह 8 चौकों और एक छक्के की मदद से 91 रन की पारी खेली। इसके बाद खेलने उतरे युवराज सिंह ने 26 रन और तरुवर कोहली ने 35 रनों की मैच विजेता नाबाद पारियां खेली।