फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Vigilance will have to wait for the answer sheets of selected HCS

2002 एचसीएस भर्ती : विजिलेंस को चयनित एचसीएस की उत्तर पुस्तिकाओं के लिए करना होगा इंतजार

Thu, 11 Jan 2024 01:21 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 11 Jan 2024 01:21 AM IST
विज्ञापन
Vigilance will have to wait for the answer sheets of selected HCS
-हरियाणा सरकार ने भर्ती घोटाले में चालान निचली अदालत में किया पेश, याची को अध्ययन की सलाह
विज्ञापन

-35 एचसीएस अधिकारियों की 54 उत्तर पुस्तिकाएं जांच के लिए देने की विजिलेंस ने की है मांग

अमर उजाला ब्यूरो

चंडीगढ़। पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट में मौजूद 65 एचसीएस अधिकारियों की भर्ती के रिकार्ड में से 35 एचसीएस अधिकारियों की 54 असल उत्तर पुस्तिकाओं को जांच हेतु प्राप्त करने के लिए अभी विजिलेंस को इंतजार करना होगा। हाईकोर्ट ने उत्तर पुस्तिकाएं सौंपने की मांग पर विजिलेंस को बिना कोई राहत दिए सुनवाई 2 मई तक स्थगित कर दी। इस दौरान कोर्ट ने कहा कि घोटाले में चालान निचली अदालत में पेश किया जा चुका है। ऐसे में याची को उसका अध्ययन करना चाहिए।


चौटाला शासन काल में हरियाणा सरकार ने 65 एचसीएस की भर्ती निकाली थी। इस भर्ती के बाद कांग्रेस नेता करण सिंह दलाल ने हाई कोर्ट में याचिका दायर कर चुनौती दी थी। याचिका लंबित रहते हाईकोर्ट ने इस भर्ती से जुड़ा ओरिजनल रिकार्ड तलब कर लिया था। इसके बाद विजिलेंस ने कुछ दस्तावेज सौंपने की मांग की थी जिस पर हाईकोर्ट ने रिकार्ड की प्रति उन्हें उपलब्ध करवा दी थी। विजिलेंस ने इसके बाद गत वर्ष अर्जी दाखिल करते हुए 54 उत्तर पुस्तिकाओं की ओरिजिनल कापी मांगी थी और कोर्ट को विश्वास दिलाया था कि जांच के बाद इसे वापस कर दिया जाएगा। उत्तर पुस्तिकाओं में कांट-छांट, जोड़ना-घटाना, स्याही आदि की जांच फॉरेंसिक लैब में होगी तो जांच को बेहतर तरीके से पूरा किया जा सकेगा। चौटाला सरकार पर नियमों का उल्लंघन कर अपने चहेतों को इस भर्ती में नियुक्ति देने का आरोप लगा था। याचिका में कहा गया था कि जिनके अंक परीक्षा में कम थे उन्हें इंटरव्यू में अधिक अंक दिए गए ताकि उनका चयन हो सके। इस मामले में लंबी सुनवाई के बाद हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस ने 2013 में अपना फैसला सुरक्षित रख लिया था। फैसला सुनाने से पहले उनकी पदोन्नति हो गई और वे सुप्रीम कोर्ट चले गए। ऐसे में यह मामला फिर से सुनवाई पर आ गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed