फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Vigilance probe against Majithia accelerates, former ED deputy director records statement

Chandigarh News: मजीठिया के खिलाफ विजिलेंस जांच में तेजी, ईडी के पूर्व उप निदेशक ने बयान दर्ज करवाए

Sun, 29 Jun 2025 02:18 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 29 Jun 2025 02:18 AM IST
विज्ञापन
Vigilance probe against Majithia accelerates, former ED deputy director records statement

विज्ञापन

-निरंजन सिंह बोले, हाईकोर्ट ने कार्रवाई के लिए कहा था, पर उस समय की सरकार ने नहीं की



-मजीठिया का किन मामलों में नाम आया व प्रॉपर्टी डिटेल सभी के बारे दी जानकारी

अमर उजाला ब्यूरो



चंडीगढ़। विजीलेंस ब्यूरो ने आय से अधिक संपत्ति के मामले में शिरोमणि अकाली दल के वरिष्ठ नेता बिक्रम सिंह मजीठिया के खिलाफ जांच तेज कर दी है। इस केस में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के पूर्व डिप्टी निदेशक निरंजन सिंह को विजिलेंस विभाग ने जांच में शामिल होने के लिए बुलाया था। उन्होंने शनिवार को अपने बयान दर्ज करवाए। निरंजन सिंह ने बताया कि वर्ष 2013 में उन्होंने ईडी में रहते हुए मामले की जांच शुरू की थी। हाईकोर्ट ने इसमें कार्रवाई के लिए कहा था, पर उस समय की सरकार ने कार्रवाई नहीं की।

निरंजन ने कहा कि मजीठिया का किन मामलों में नाम आया था और प्रॉपर्टी डिटेल, सभी के बारे में विजिलेंस को बता दिया है। अब विजिलेंस ईडी से इस संबंध में रिकाॅर्ड मंगवाएगी, उसके बाद दोबारा उनके बयान दर्ज करवाए जाएंगे। निरंजन ने बताया कि 2013 से लेकर 2017 तक ड्रग्स केस की जांच उन्होंने की थी। इस मामले में 17 लोगों को सजा हो चुकी है और उनकी संपत्तियां जब्त हो चुकी है। उस समय मजीठिया का नाम सीधे तौर पर नहीं आया था, लेकिन जब भोला व बिट्टू औलख के बयान लिए थे, तो उसमें मजीठिया का जिक्र था।
विज्ञापन




निरंजन ने कहा कि फिलहाल वाला मामला भले ही भ्रष्टाचार का है लेकिन ग्राउंड ड्रग्स वाला ही है, इसीलिए उन्हें बयान दर्ज करवाने के लिए बुलाया गया था। निरंजन ने कहा कि उनकी जांच के आधार पर पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट में रिपोर्ट दाखिल की गई थी। इसी आधार पर हाईकोर्ट ने एसटीएफ को जांच व कार्रवाई के लिए कहा था। एसटीएफ ने भी अपनी सिफारिशों के साथ रिपोर्ट हाईकोर्ट में दी। हाईकोर्ट ने रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई के लिए कहा था। उन्होंने कहा कि 2021 में उनकी व एसटीएफ की रिपोर्ट के आधार पर एफआईआर हुई थी और अब मामला विजिलेंस ने दर्ज किया है। ये सभी मामले एक दूसरे से जुड़े हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed