{"_id":"635bc7e85f5e99702f38f2a6","slug":"vigilance-filed-chargesheet-in-ludhiana-plot-allotment-case","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ludhiana: प्लाट आवंटन मामले में विजिलेंस ने दायर की चार्जशीट, EO कुलजीत कौर को बनाया मुख्य आरोपी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ludhiana: प्लाट आवंटन मामले में विजिलेंस ने दायर की चार्जशीट, EO कुलजीत कौर को बनाया मुख्य आरोपी
Fri, 28 Oct 2022 05:48 PM IST
ajay kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Fri, 28 Oct 2022 05:48 PM IST
सार
विजिलेंस ने ईओ कुलजीत कौर, सेल्स क्लर्क प्रवीन कुमार और क्लर्क हरमीत सिंह को एक बूथ की सेटलमेंट के लिए रिश्वत लेते गिरफ्तार किया था। इसकी जांच विजिलेंस ने पूरी कर ली है। तीनों की गिरफ्तारी के बाद 28 जुलाई को विजिलेंस की आर्थिक अपराध शाखा में नगर सुधार ट्रस्ट के पूर्व चेयरमैन रमन बाला सुब्रह्मण्यम को भी नामजद किया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : istock
विस्तार
लुधियाना के नगर सुधार ट्रस्ट प्लाट आवंटन घोटाले में विजिलेंस की आर्थिक अपराध शाखा ने अदालत में पहली चार्जशीट दायर कर दी है। विजिलेंस ने चार्जशीट में जहां ईओ कुलजीत कौर को मुख्य आरोपी बनाया है, वहीं मामले में पहले से गिरफ्तार उनके साथियों को सहयोगी बताया गया है। इस मामले में कुल चार आरोपी हैं।
विज्ञापन
विजिलेंस की चार्जशीट में कहा गया है कि ये लोग प्लाट आवंटन की बिड में छेड़छाड़ करते थे और चेयरमैन समेत दूसरे नेताओं के लिए रिश्वत लेने का काम करते थे। हालांकि, विजिलेंस ने अदालत में बताया है कि जांच चल रही है, जिसमें पूर्व चेयरमैन रमन बाला सुब्रह्मण्यम, एक्सईएन बूटा राम, जगदेव सिंह, जेई इंदरजीत सिंह और मनदीप सिंह को भी सूची में डाला गया है।
विज्ञापन
बताया जा रहा है कि विजिलेंस ने 12 सितंबर को ही अदालत में चालान पेश कर दिया था और तीनों आरोपियों के खिलाफ अदालत में केस की सुनवाई शुरू करने की अपील की थी। बता दें कि विजिलेंस ने पहले ईओ कुलजीत कौर, सेल्स क्लर्क प्रवीन कुमार और क्लर्क हरमीत सिंह को एक बूथ की सेटलमेंट के लिए रिश्वत लेते गिरफ्तार किया था। इसकी जांच विजिलेंस ने पूरी कर ली है।
विज्ञापन
तीनों की गिरफ्तारी के बाद 28 जुलाई को विजिलेंस की आर्थिक अपराध शाखा में नगर सुधार ट्रस्ट के पूर्व चेयरमैन रमन बाला सुब्रह्मण्यम को भी नामजद किया। वह काफी समय तक लुधियाना से फरार थे। पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट से राहत मिलने के बाद ही वह लुधियाना लौटे। अभी मामले में विजिलेंस ने पूर्व चेयरमैन रमन बाला सुब्रह्मण्यम की गिरफ्तारी नहीं की है।