फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Viewer spells with Sufiana Kalam of Satinder Sartaj, rose festival

रोज फेस्टिवलः लेजर वैली में गायक सतिंदर सरताज ने सजाई सुफियाना महफिल, मंत्रमुग्ध हुए दर्शक

Mon, 02 Mar 2020 04:02 PM IST
पंचकुला ब्‍यूरो अमर उजाला नेटवर्क, चंडीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, चंडीगढ़ Published by: पंचकुला ब्‍यूरो Updated Mon, 02 Mar 2020 04:02 PM IST
विज्ञापन
Viewer spells with Sufiana Kalam of Satinder Sartaj, rose festival
सतिंदर सरताज प्रोग्राम पेश करते हुए - फोटो : अमर उजाला
हो नी हवायें किस्सा जोड़ दे प्रीत दा,
विज्ञापन

रूह दी रीत दा.. दिला दे माही मीत दा..
यह ख्वाहिश पंजाबी गायक सतिंदर सरताज ने दर्शकों के सामने जाहिर की। 48वें रोज फेस्टिवल के समापन पर रविवार को उन्होंने अपने सुपरहिट गीत से लेजर वली सेक्टर-10 में ऐसी सूफियाना महफिल सजाई कि दर्शक मानो उनके हर कलाम में कभी रब तो कभी अपने इश्क को जी रहे थे। गायक की आवाज, उनकी शख्यिसत और उनकी बातों के दीवाने शहर में उनके फैंस हाथों में ‘आई लव यू सरताज’ पोस्टर लेकर उनकी लाइव परफार्मेंस देखने पहुंचे।

पंजाबी गायक सतिंदर सरताज की लाइव परफार्मेंस के शुरू होने से कुछ घंटे पहले ही दर्शकों से शो पूरी तरह से फुल था। फिर चाहे वीर्वीआईपी लाउंज हो या फिर सामने अन्य सीटें, सभी पूरी तरह से फुल थीं। स्टेज पर शाम सात बजे जैसे ही गायक ने कदम रखा, उनका दर्शकों ने जोरदार तालियाें और ‘लव यू सरताज’ कहकर स्वागत किया। वहीं, चंडीगढ़ टूरिज्म विभाग के निदेशक पीसीएस राकेश कुमार पोपली ने गायक को बुके देकर वेलकम किया। इसके बाद शुरू हुई सूफियाना शाम। गायक ने अपनी सिटी और अपने फैंस के प्यार का जवाब कुछ यूं दिया.. ‘मैंनू चंडीगढ़ दा दीदार हो गया’।
विज्ञापन


एक नजर तू मेहर दी मार साईं.. सरताज वी खड़ा फरयाद करदा।
साईं वे साढ़ी फरियाद तेरे ताहि, साईं वे बह्हो फढ़ बेड़ा बन्ने लाई।
जैसे ही इस बोल के बाद सरताज ने गाना शुरू किया, सामने बैठे दर्शकों की तो मानो फरयाद ही पूरी हो गई। वे इस गीत को लाइव सुनकर बेहद उत्साहित नजर आए। इसके बाद गायक सतिंदर सरताज ने तेरे वासते सज्जना, पीड़ा असी हंडाइयां’ गाकर सुनाया। साथ ही उन्होंने चंडीगढ़ और रोज फेस्टिवल की खूबसूरती को अपने ही अंदाज में बयां किया। उन्होंने कहा ‘प्यार हुदा फुलां तोण मलुक सोणिया, दूर किथे इलांते ते नचती रोज गार्डन चे’ कहकर शहर की खूबसूरती को बयां किया। गायक के फैंस का उत्साह देखने लायक था। लेडीज हो या फिर युवा सभी ने स्टेज के पास आकर जमकर डांस किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


‘हिमायत’ के जादू ने एक परिवार को लौटाई खुशियां
करीब एक घंटे से भी अधिक उन्होंने स्टेज पर ‘गुरमुखी दा बेटा’ ‘हिमायत’ सहित अपने अन्य सुपरहिट गीतों को गाकर दर्शकों को अपने साथ खूब नचाया। बता दें हिमायत गीत गुरदासपुर के गांव सारसपुर निवासी निशान सिंह के घरवालों के लिए वरदान साबित हुआ। इस गाने की वीडियो की मदद से 8 महीने से लापता निशान सिंह घरवालों मिल गया। इस शो को पूरी तरह से के दर्शकों ने खूब पसंद किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed