फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   View of IT on each candidate in elections

चुनाव में हर उम्मीदवार पर आईटी की निगाह

Fri, 04 Apr 2014 01:33 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Fri, 04 Apr 2014 01:33 PM IST
विज्ञापन
View of IT on each candidate in elections

चंडीगढ़ से लोकसभा चुनाव में आर्थिक गड़बड़ी को रोकने के लिए आयकर विभाग ने अपनी टीमें मैदान में उतार दी हैं।

विज्ञापन

आयकर विभाग नार्थ वेस्ट रीजन द्वारा कई टीमें बनाई गई हैं। जिनको सिटी और उन राज्यों में तैनात किया गया है जहां लोकसभा चुनाव हो रहे हैं। पुलिस के सहयोग से आईटी विभाग के अधिकारी चुनाव के दौरान रुपये और अन्य आर्थिक गड़बड़ियों पर नजर रख रहे हैं।

आईटी विभाग के नार्थ वेस्ट रीजन के डायरेक्टर जनरल के निर्देशन में नार्थ वेस्ट रीजन की यह टीमें बनाई गई हैं। यहां पांच नोडल अधिकारी नियुक्त किए गए हैं।
विज्ञापन


नोडल अधिकारियों के साथ उनकी टीमें काम कर रही हैं। यह टीमें हरियाणा, पंजाब, हिमाचल, चंडीगढ़, जम्मू-कश्मीर में काम कर रही हैं। कैश और अन्य गड़बड़ी के लिए चंडीगढ़, पंचकूला और मोहाली के संग पांच राज्यों में पुलिस के दो हजार से ज्यादा नाके लगाए गए हैं। जो किसी भी कार को रैंडम रूप से चेक कर लेते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसमें कोई गड़बड़ी न हो इसके लिए पुलिस टीम के संग सरकारी दफ्तरों के अधिकारियों की एक टीम तैयार की गई है जो कि गड़बड़ी पर नजर रखती है। चंडीगढ़ में पंचकूला की जांच शाखा को यह काम दिया गया है। इसके माध्यम से कैश और अन्य जानकारी मिलने पर आयकर विभाग के अधिकारियों को सूचना प्रदान की जा रही है।


अगर कैश है तो दीजिए प्रमाण

आयकर विभाग के एक अधिकारी ने कहा कि इलेक्शन कमीशन द्वारा दिए गए निर्देश के अनुसार पचास हजार रुपये तक की राशि ले जाया जा सकता है।

इसके अतिरिक्त यदि कैश कैरी कर रहे हैं तो उसका प्रमाण देना आवश्यक होगा। एक आयकर अधिकारी ने कहा कि आमतौर पर बिजनेसमैन या पेट्रोल पंप वाले कैश कैरी करते हैं, लेकिन उनको इसके संग अपने प्रमाण देना आवश्यक है।

चंडीगढ़ में पकड़े करीब 75 लाख रुपये
सरकारी अमले ने अब तक नाकों पर करीब 75 लाख रुपये की नकदी पकड़ी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed