पंजाब का हाल: ताबड़तोड़ चलीं गोलियां...वीडियो बनाती रही पुलिस, गिरी थीं चार की लाशें, सिद्धू बोले- जंगल राज
नवजोत सिंह सिद्धू ने ट्वीट किया कि गुरदासपुर में 'जंगल राज' की भयावह तस्वीरें। जैसा कि कल सामने आए वीडियो में साफ दिख रहा है कि 50 से अधिक हथियारबंद गुंडों ने पुलिस की मदद से हमला किया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पंजाब के गुरदासपुर जिले में सोमवार की सुबह गांव फुलड़ा में चार लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। अब इस घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है। वायरल वीडियो में गाड़ियों का काफिला और पुलिस की मौजूदगी स्पष्ट दिख रही है। गांव फुलड़ा के नजदीक दरिया के किनारे खेत पास खड़ा है। एक पुलिस वाला भी फायरिंग की वीडियो बनाता नजर आ रहा है। गौरतलब है कि चश्मदीद गवाहों ने इन हमलावरों के साथ पुलिस की बड़ी गार्द आने का खुलासा किया था। कई लोगों ने अपना चेहरा ढक रहा रखा है। पंजाब कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू ने घटनाक्रम का पूरा वीडियो ट्वीट किया। वीडियो में हमलावरों के साथ पुलिस की मौजूदगी ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं। पीड़ित परिवार ने भी पुलिस पर गंभीर सवाल दागे हैं।
Horrifying images of ‘Jungle Raj’ in Gurdaspur. As revealed yesterday, video clearly shows that over 50 armed goons along with police backing attacked. Whereas incident was being falsely reported. Situation demands exemplary punishment. Staggered to see CM’s silence & inaction. pic.twitter.com/woxL0r3Xoy
— Navjot Singh Sidhu (@sherryontopp) April 6, 2022विज्ञापन
सिद्धू बोले- जंगल राज की भयावह तस्वीरें
नवजोत सिंह सिद्धू ने ट्वीट किया कि गुरदासपुर में 'जंगल राज' की भयावह तस्वीरें। जैसा कि कल सामने आए वीडियो में साफ दिख रहा है कि 50 से अधिक हथियारबंद गुंडों ने पुलिस की मदद से हमला किया। जबकि घटना को झूठा बताया जा रहा था। सीएम की खामोशी और निष्क्रियता देख स्तब्ध हूं।
यह है पूरी वारदात
सोमवार को गुरदासपुर के फुलड़ा गांव में ताबड़तोड़ फायरिंग से हड़कंप मच गया था। इसमें कांग्रेसी सरपंच के पति समेत चार लोगों की जान गई थी। मृतकों की पहचान गांव फुलड़ा की कांग्रेस सरपंच लवली देवी के पति सुखराज सिंह, पड़ोसी निशान सिंह, जैमल सिंह और होशियारपुर जिले के अमरिंदर सिंह के रुप में हुई थी। निर्मल सिंह नामक व्यक्ति गंभीर रुप से घायल है।
सोमवार की सुबह करीब 11 बजे कांग्रेस सरपंच लवली देवी के पति सुखराज सिंह अपने साथियों समेत फसल की सिंचाई कर रहे थे। इसी दौरान होशियारपुर निवासी निर्मल सिंह अपने लोगों के साथ कुछ रकबे में गन्ने की बिजाई करने पहुंचा था। सुखराज सिंह गुट ने उन्हें जमीन जोतने से रोका दिया तो गाड़ियों में सवार होकर कुछ लोग पहुंचे और उन पर अंधाधुंध गोलियां चलानी शुरु कर दी थी। गोलीबारी में सुखराज सिंह, निशान सिंह व जैमल सिंह की मौत हो गई थी। थाना भैणी मिआं खां की पुलिस ने कुल 14 आरोपियों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया है।