{"_id":"66d8fd9467b51f33e70baad7","slug":"vicious-people-cheated-rs-1080-lakh-case-registered-chandigarh-news-c-16-pkl1043-508394-2024-09-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh News: शातिरों ने 10.80 लाख रुपये ठगे, केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh News: शातिरों ने 10.80 लाख रुपये ठगे, केस दर्ज
विज्ञापन
चंडीगढ़। शहर में ठगी के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। बीते एक हफ्ते में करीब 30 मामले सामने आ चुके हैं। अब फिर से तीन ठगी के नाम मामले दर्ज किए गए हैं, जिसमें ठगों ने शिकायतकर्ताओं को 10.80 लाख रुपये की धोखाधड़ी की है। पुलिस ने धोखाधड़ी सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पहले मामले में अखिल कंसल निवासी प्लॉट नंबर 116 फेज-2 औद्योगिक क्षेत्र की शिकायत पर सेक्टर-31 पुलिस स्टेशन में बृजराज बिंद के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। शिकायत में बताया कि फर्जी और छेड़छाड़ किए गए इनवॉयस, बिल और क्रेडिट स्लिप बनाने के जरिए आरोपी ने उसके साथ 4 लाख 80 हजार रुपये की धोखाधड़ी की है। दूसरे मामले में सनी कुमार निवासी सेक्टर-30/ए की शिकायत पर सेक्टर-31 थाने में ही सागर वर्मा, विशी भारती निवासी मोतिया सोसाइटी जीरकपुर पंजाब के खिलाफ धारा-420 के तहत मामला दर्ज किया गया है। शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि उन्होंने नौकरी का झांसा देकर उससे छह लाख रुपये और कुछ दस्तावेज ले लिए लेकिन बाद में न तो नौकरी दी गई और न ही उसके पैसे वापस किए। इसके बाद पुलिस को शिकायत दी गई जिसके आधार पर केस दर्ज किया गया है।
तीसरे मामले में मनमीत सिंह सी/ओ शोबिज सेलिब्रेशन प्राइवेट लिमिटेड सेक्टर-17/ए की शिकायत पर दीपक कुमार और अन्य सी/ओ कैलिडो लर्निंग प्राइवेट लिमिटेड के खिलाफ सेक्टर-17 थाने में केस दर्ज किया गया है। शिकायत के मुताबिक दीपक कुमार ने शिकायतकर्ता से संपर्क किया और बताया कि उनकी कंपनी एक विशेष फ्रेंचाइज़ी दे रही है क्योंकि वे जूनियर एमबीए प्रोग्राम संचालित कर रहे हैं जिन्हें ट्राइसिटी के स्कूल, कॉलेज, इंस्टीट्यूशन को बेचा जाना है। इसके बाद धोखाधड़ी की गई।